Jackky Bhagnani and Rakul Preet Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी फिलहाल पॉपुलर लव बर्ड्स की लिस्ट में टॉप पर शुमार हैं। यह बात सच है कि दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है और उनका वीडियो हमेशा चर्चा में होता है। इस बीच एक बार फिर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैकी अपनी गर्ल फ्रेंड के लिए काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं। वह कैमरे पर पोज देने के लिए रकुल के पीठ को पीछे से पकड़ते हैं और उनका या अंदाज़ लोगों को काफी अजीब लग रहा है। फैंस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
आखिर क्यों चर्चा में है Jackky Bhagnani और Rakul Preet Singh का यह वीडियो, दिखा अलग अंदाज
