Jana Nayagan Box Office Collection Day 9: थलापति विजय का क्रेज पड़ा फीका, फिल्म के कलेक्शन में भयंकर गिरावट!

Jana Nayagan Box Office Collection Day 9: थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी कम हो गया है। जिसके कारण मेकर्स के लिए टेंशन खड़ी हो गई है।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 9

Picture Credit: Google

Jana Nayagan Box Office Collection Day 9:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री  थलापति विजय के फिल्मी करियर की आखिरी मूवी ‘जन नायकन’ के कलेक्शन में अचानक से गिरावट आ गई है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ गई है। दरअसल,  शुरुआती दिनों में विजय की इस फिल्म को खूब प्यार मिला। लेकिन अब दर्शकों का क्रेज धीर-धीरे खत्म होता जा रहा है। साउथ मूवी का रिलीज के 9वें दिन बहुत ही बुरा हाल नजर आ रहा है।

Jana Nayagan Box Office Collection Day 9 कितना हुआ ?

‘जन नायकन’ मूवी ने रिलीज के 9वें दिन भारत में 3.55 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4165 शोज से हुई है। थलापति विजय की ये मूवी भारत में टोटल कमाई 183.45 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 85 करोड़ रुपए है। जन नायकन का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 268.45 करोड़ रुपए हो चुका है।  इस मूवी का बजट  500 करोड़ के आस-पास है।  ऐसे में मेकर्स के सामने सबसे बड़ी समस्या ये है कि, वो बजट कैसे निकालें।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘जन नायकन’  फिल्म का बजट क्यों कम हो रहा?

‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कम होने का  मुख्य कारण सेंसर बोर्ड विवाद के कारण हुई देरी और फिल्म का लीक होना बताया जा रहा है। तमिलनाडु और कर्नाटक के बीच चल रहे कावेरी नदी जल विवाद के कारण कर्नाटक में कन्नड़ संगठनों ने फिल्म का कड़ा विरोध किया।  लेकिन इसके बाद भी मूवी ने  अच्छी ऑपनिंग दी है। ‘जन नायकन’ फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं। इस फिल्म को वीकेडं से काफई सारी उम्मीदें हैं।

 

 

Exit mobile version