Jana Nayagan: विजय थलापति अपने 33 साल के फिल्मी करियर को छोड़कर साउथ की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उन्होंने तमिलगा वेत्री कड़गम नाम की पार्टी भी बना ली है। वो इस साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। चुनावों से पहले एक्टर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ विवादों में घिर गई है। मूवी मे कई विवादित डायलॉग और सीन होने के कारण सेंसर बोर्ड में अभी तक हरी झंडी नहीं दिखाई है। ये फिल्म 9 जनवरी 2026 को रिलीज होनी थी। लेकिन विवादों में फंसने के कारण रिलीज नहीं हो सकी । साउथ एक्टर को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब उनकी मूवी ऑन लाइन लीक हो गई। इस घटना के बाद विजय थलापति को बड़ा झटका लगा है। लेकिन इस बुरे वक्त में उनका साथ देने विजय देवरकोंडा आए हैं। उन्होंने लंबे-चौड़े पोस्ट करके अपना गुस्सा निकाला है।
Jana Nayagan के लीक होने पर विजय देवरकोंडा का फूटा गुस्सा
विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ के ऑन लाइन लीक होने पर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “Jana Nayagan लीक से मुझे गुस्सा आता है।मैंने पर्सनली अपने करियर की शुरुआत में, जब ऐसा कुछ होता है तो दर्द और नुकसान का एहसास महसूस किया है।
देखें पोस्ट
The #JanaNayagan leak makes me angry.
I’ve experienced personally the pain and sense of loss when something like this happens, early in my career. You feel like a target, you feel a loss of hope, it’s not just about me, there are co-actors, directors, producers, and so many who…
— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) April 11, 2026
आपको लगता है कि आप एक टारगेट हैं, आपको उम्मीद खो जाती है, यह सिर्फ़ मेरे बारे में नहीं है, मेरे को-एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और भी बहुत से लोग हैं जिनके सारे सपने दांव पर लगे हैं।इस मौजूदा मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए और इसके पीछे के लोगों की पहचान करनी चाहिए, और अगर ऐसा नहीं होता है तो यह एक सिस्टम की नाकामी दिखाता है। यह हमें याद दिलाता रहता है कि लोग कितने इनसेंसिटिव हो सकते हैं, और कुछ लोग बिना सोचे-समझे नुकसान पहुँचाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं।मैं फिल्म की पूरी टीम को अपनी दुआएं और बिना शर्त सपोर्ट भेजता हूँ।” देवरकोंडा का रिक्शन काफी गुस्सा भरा है और थलापति को सपोर्ट करने वाला है।
विजय थलापति की ‘जन नायकन’ फिल्म की स्टोरी क्या है?
विजय थलापति की जन नायकन फिल्म के अभी तक रिलीज होने की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन मेकर्स इस हरकत को करने वाले लोगों पर कड़ा एक्शन लेने वाले है। इस मूवी की स्टोरी एक संघर्ष करने वाले नेता की है। जो कि, समाज की सेवा के लिए कई बड़े कदम उठाता है। इसमें विजय देवरकोंडा से मुकाबला उसके दुश्मन बॉली देओल से होगा। इस मूवी का बजट 400 करोड़ के आस-पास है। फिल्म का निर्देशन एच. विनोद कर रहे हैं। विजय थलापति , बॉबी देओल के अलावा पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिलहाल फिल्म पर सेंसर बॉर्ड और कोर्ट के बीच में अटकी हुई है।
