DNP India Hindi

शिखर पहाड़िया से भी अधिक रईस था Janhvi Kapoor का ये बॉयफ्रेंड, जानिए सबकी नेट वर्थ

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ को लेकर काफी चर्चा में है। फिलहाल जाह्नवी बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही है और आए दिन उनके रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। बीते कुछ समय पहले जाह्नवी ने अपने बॉयफ्रेंड शिखर के नाम के पेंडेंट को फ्लॉन्ट करती हुई दिखी थी।

वहीं जब से दोनों की इश्क की अफवाहें उड़ी है खबरें चर्चा में है। यह पहली दफा नहीं है जब Janhvi Kapoor का नाम किसी सेक्स के साथ जोड़ा गया हो। ऐसे में आइए जानते हैं एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड की लिस्ट और नेट वर्थ जिसमें शिखर पहाड़िया से लेकर कार्तिक आर्यन तक का नाम शामिल है।

शिखर पहाड़िया

शिखर पहाड़िया की बात करें तो वह पेशे से बिजनेसमैन हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी और शिखर दोनों एक दूसरे को टीनएज से जानते हैं और शिखर केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। कहा जाता है कि पहले वे एक दूसरे को डेट करते थे लेकिन फिर दोनों में दरारें आ गई। एक बार फिर उन्हें प्यार का एहसास हुआ और वे साथ हैं। वहीं शिखर पहाड़िया के नेट वर्थ की बात करें तो यह आपको हैरानी में डालने के लिए काफी है। रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि शिखर 84 करोड़ के मालिक हैं।

कार्तिक आर्यन

इस लिस्ट में एक नाम कार्तिक आर्यन का भी शुमार है। जी हां, कार्तिक आर्यन के साथ भी Janhvi Kapoor के इश्क की अफवाहें खूब वायरल हुई थी। दोनों को गोवा में क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया था जिसके बाद इश्क के चर्चे होने लगे। लेकिन दोनों ने इस पर चुप्पी बरकरार रखी और वे फिलहाल अलग हो चुके हैं। कार्तिक आर्यन के नेट वर्थ की बात करें तो फिलहाल वह बॉलीवुड के मोस्ट डिमांडिंग एक्टर की लिस्ट में शुमार है और उनकी नेट वर्थ लगभग 250 करोड़ है।

अक्षत रंजन

जाह्नवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड की बात करें तो इस लिस्ट में अक्षत रंजन का भी नाम शामिल है। कहा जाता है कि दोनों स्कूल फ्रेंड थे और एक दफा अक्षत ने सोशल मीडिया पर जाह्नवी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए आई लव यू लिखा था। अगर अक्षत की बात करें तो वह पेशे से इवेंट मैनेजर और एंटरप्रेन्योर है। इसके अलावा वह टॉप रईस स्टार किड्स में शुमार हैं। ऐसे में उनकी नेटवर्थ भी करोड़ों में होगी।

ईशान खट्टर

ईशान खट्टर के साथ डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की डेटिंग रुमर्स की खबरें खूब वायरल हुई थी लेकिन दोनों ने सिर्फ एक दूसरे को दोस्त कहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईशान खट्टर की नेट वर्थ 2 मिलियन डॉलर यानी 12 करोड रुपए है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version