नाईट सूट में एयरपोर्ट पहुंची Janhvi Kapoor, नो मेकअप लुक पर फिदा हुए लोग

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर को फैंस किस कदर चाहते हैं इसे किसी सबूत की जरुरत नहीं है। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ब्लू नाईट सूट में नजर आ रही हैं। उनका नो मेकअप लुक फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं और फैंस को इम्प्रेस करना बखूबी जानती हैं। अगर ट्रेंडिंग एक्ट्रेस की बात करें तो लिस्ट में यह नाम शामिल है। इस बीच उन्हें एक बार फिर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उनका अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जाह्नवी लाइट कलर नाईट सूट में नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने चश्मे से लुक को स्टाइलिश बनाया। वीडियो में वह मीडिया से भी रूबरू हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब चर्चा में है और उनके अंदाज को देख फैंस काफी खुश हैं।

Exit mobile version