‘किसके लिए…’ पहली तीज Kangana Ranaut ने सीएम रेखा गुप्ता के साथ किया सेलिब्रेट, नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहने के बीच मची हलचल

Kangana Ranaut: अपनी बेबाकी को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस ने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा तो वहीं इस सबके बीच पहली तीज मनाती हुई नजर आई है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के साथ फोटोज वायरल हो रही है।

Kangana Ranaut

Photo Credit- Google Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड में अपनी बेबाकी को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस अब राजनीति की दुनिया में भी परचम लहरा रही है। विरोधियों को लेकर सख्त आवाज रखना और ज्वलंत मुद्दों पर बात रखने में कभी भी कंगना रनौत पीछे नहीं रहती है। बीते दिन उन्होंने नसीरुद्दीन शाह को लोमड़ी कहा था और उसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रही। हालांकि इस सब के बीच अब वह दिल्ली की सीएम देखा गुप्ता के साथ तीज सेलिब्रेट करती हुई नजर आई। इस दौरान उन्होंने खुद बताया कि यह उनकी पहली थी जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं और सवाल करते दिखाई दे रहे हैं कि आखिर उन्होंने किसके लिए तीज रखा है।

कंगना रनौत की तीज फोटोज पर क्या बोल रहे लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में इस बात की जानकारी दी कि कंगना रनौत पहली बार तीज सेलिब्रेट कर रही है। इस दौरान उन्होंने कहा, “मेरी पहली तीज का त्योहार रेखा दीदी के घर पर सच में एक बड़ी बहन का प्यार और दुलार बिल्कुल घर जैसा अपनापन। सबको तीज की अनेक शुभकामनाएं।” इन फोटोज को देखकर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं जहां फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं तो एक यूजर ने कहा तीज किसके लिए। एक ने लिखा इससे खूबसूरत कुछ नहीं हो सकता तो एक ने लिखा आपकी शादी हो गई क्या।

नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने क्यों कहा था लोमड़ी

वहीं दूसरी तरफ बीते दिन कंगना रनौत ने नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए कहा था, “सच तो यह है कि हर कोई किसी न किसी का कुत्ता है, लेकिन मुझे इस बात का गर्व है कि मैं जिस घर (देश) की रोटी खाती हूं, उसकी रखवाली करती हूं और उसके लिए लड़ती हूं। नसीर साहब खाते तो इस देश का हैं, लेकिन लड़ते पड़ोसी देश के लिए हैं। आज के समय में इंसानों के लिए कुत्ता कहलाना भी एक तारीफ है, क्योंकि वफादारी और क्यूटनेस अब बहुत दुर्लभ हो गई है। नसीरुद्दीन जैसे लोमड़ी बनने से तो कुत्ता बनना ही बेहतर है।”

बॉलीवुड पर Kangana Ranaut का तंज

वहीं नसीरुद्दीन शाह को लेकर अपने बयान को कंगना रनौत ने सही बताया और बाद में भी इस पर रिएक्ट करती हुई दिखी। उन्होंने कहा कि जब जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन हो रहा था तब ये लोग प्रधानमंत्री जी को गालियां दे रहे थे लेकिन अब झारखंड प्रोटेस्ट पर क्यों चुप है। उन्होंने कहा जब जंतर मंतर प्रोटेस्ट हो रहा था तो मेरे कई सांसद दोस्तों की कारों पर लोग चढ़ गए थे और उनके शीशे तोड़ दिए गए थे। हमारे घर तक लोग जमा हो गए थे रात को हम सो नहीं पाए। उस समय यह लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे थे लेकिन अब झारखंड में बच्चों पर जुल्म हो रहे हैं तो क्या वह जेन जी नहीं है। इसके साथ ही कंगना रनौत ने बॉलीवुड सेलेब्स के पाकिस्तान प्रेम पर भी सवाल उठाया और कहा कि पता नहीं यह कब खत्म होगी

 

नसीरुद्दीन शाह को लेकर बयान देने के बीच अब अपनी पहली तीज को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में आ गई है।

Exit mobile version