Kangana Ranaut: तापसी पन्नू पर पंगा क्वीन ने निशाना साधते हुए उन्हें बी ग्रेड हीरोइन कहा था जिसकी वजह से लंबे समय तक कंट्रोवर्सी जारी रही थी। इस सब के बीच एक बार फिर दोनों एक्ट्रेस के बीच कैट फाइट शुरू है। जब अपनी आने वाली फिल्म गांधारी को प्रमोट करते समय तापसी ने सालों पहले की कंट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी लेकिन अब इस पर जवाब देते हुए कंगना रनौत ने तापसी पन्नू के माता-पिता पर भी सवाल उठा दिए हैं। बेबाकी की सभी हदें पार करती नजर आई। आइए जानते हैं लेटेस्ट कंट्रोवर्सी क्या है।
सस्ती कॉपी बताकर कंगना रनौत ने लिया तापसी पन्नू को आड़े हाथों
तापसी पन्नू को जवाब देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने लिखा कि “सस्ती की एक प्रति निकल चुकी है और अपनी आने वाली बी-ग्रेड फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन हमेशा की तरह मीडिया में सुर्खियां सिर्फ उन्हीं के इर्द-गिर्द घूम रही हैं। आज तो उन्होंने सारी हदें पार कर दीं और बेशर्मी से मेरे माता-पिता/पालन-पोषण का मजाक उड़ाया। मेरा मानना है कि सभी माता-पिता अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हैं और मैं कभी भी किसी बहस में माता-पिता को शामिल नहीं करती, लेकिन आज मैं उनके माता-पिता से भी पूछना चाहती हूं कि वे मेरे माता-पिता की तरह कोई सच्चा इंसान क्यों नहीं पैदा कर सके? एक सस्ती कॉपी क्यों? उनके प्रयासों पर मुझे अफ़सोस है।”
Kangana Ranaut ने खुद को राजपूत बताकर क्या कहा
इतने पर ही कंगना रनौत नहीं रुकी और उन्होंने आगे कहा कि “यह बहुत बुरा और गलत है, लेकिन वह अकेली नहीं है। बहुत से लोग जो शहरों के बाहरी इलाकों में, गंदे किराए के अपार्टमेंट में, जिनका बैकग्राउंड और इनकम ठीक नहीं है, बड़े हुए हैं, वे अक्सर मेरी परवरिश पर सवाल उठाते हैं और मेरे माता-पिता और बैकग्राउंड को बुरा-भला कहते हैं, जो एक जाने-माने राजपूत ज़मींदार परिवार से हैं और पढ़े-लिखे और जाने-माने माता-पिता ने उन्हें पाला है। यह मेरा पर्सनल फैसला था कि मैं शुरू से शुरू करूं, तो इसके लिए अपने माता-पिता पर हमला क्यों करूं?”
तापसी पन्नू ने कंगना रनौत पर इस तरह किया रिएक्ट
दरअसल कंगना के साथ अपने झगड़े के बारे में बात करते हुए तापसी ने कहा कि जिस तरह से वे एक-दूसरे के बारे में बात करती हैं, वह उनकी परवरिश को दिखाता है है।उन्होंने इंडिया टुडे को बताया, “मैं उनसे नहीं मिली हूँ। जब ये तथाकथित मुद्दे शुरू हुए थे, तब भी मैं उनसे नहीं मिली थी। अब भी नहीं मिली हूँ। उनके बारे में मेरी राय मेरी परवरिश, मेरे बोलने के तरीके और चीजों को देखने के मेरे नजरिए पर आधारित है… और उनका नजरिया भी… वह अपने नजरिए पर कायम हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि यह सबके लिए यह देखने और तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है।”
फिलहाल दोनों के बीच कैट फाइट काफी चर्चा में है और अब कंगना के बयान पर क्या तापसी पन्नू जवाब देती है इस पर नज़रें रहने वाली है।
