Kangana Ranaut: लीजेंडरी एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर जिन्होंने अपनी फिल्मों से इंडस्ट्री में किसी समय में जादू चलाया था। फिलहाल वह वंदे मातरम विवाद को लेकर चर्चा में है। दरअसल बीते दिन उन्होंने यह कहा था कि वंदे मातरम के सिर्फ दो स्टेन्जा अच्छे हैं लेकिन यह उनके लिए नहीं है जो एक ही भगवान में भरोसा करते हैं वहीं उनके इस बयान को लेकर कंगना रनौत ने उन पर निशाना साधा है और उनकी सोच को सीमित और दिखावटी कहा है। सोशल मीडिया पर यह तनातनी चर्चा में है लेकिन क्या आपको पता है कि किसी समय में शर्मिला की बहू करीना कपूर के साथ भी कंगना रनौत का कैट फाइट रहा है।
Kangana Ranaut ने शर्मिला टैगोर पर किया कटाक्ष
दरअसल कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शर्मिला टैगोर के द्वारा दिए गए वंदे मातरम बयान पर कहा, “मैं तारीफ़ करती हूं कि शर्मिला जी ने वंदे मातरम पर अपनी राय रखी है, लेकिन एक आर्टिस्ट के तौर पर मैं हैरान हूं कि आर्ट/पोएट्री पर उनके विचार इतने लिमिटिंग और बनावटी कैसे हो सकते हैं, किसी भी पोएट्री या गाने में शब्द मेटाफ़र होते हैं, एक पोएट या आर्टिस्ट मनचाहा असर लाने के लिए हर तरह की कल्पनाओं का इस्तेमाल करता है, अविश्वसनीय समानताएं खींचता है, वंदे मातरम आज़ादी की लड़ाई की भावना है, बंकिम चंद्र जी देश को अंदर की शक्ति जगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं, आप इतनी बड़ी आर्ट को सिर्फ़ धार्मिक काम कैसे बना सकते हैं।”
शर्मिला टैगोर के लिए क्या बोली कंगना रनौत
कंगना रनौत ने आगे लिखा कि “विवेकानंद ने कहा था कि मुझे ऐसे युवा चाहिए जो लोहे के बने हों, हड्डियाँ स्टील की हों और नसें जिनमें बिजली दौड़ती हो, वह मौसम का अंदाज़ा नहीं दे रहे थे, वह बस शक्ति की मांग कर रहे थे, प्लीज़ हिंदू मुस्लिम सोच से बाहर आओ, भले ही हम एक भगवान में विश्वास करते हों, डॉक्टर भी पावर को शक्ति कहते हैं, चलो एक-दूसरे को अपने जैसे गले लगाते हैं, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और मुझे कोई दिक्कत नहीं है जैसे तुम हमेशा मुझे गले लगाते हो।”
क्या बोल फंसी शर्मिला टैगोर
दरअसल विवाद की तब कब हुई जब शर्मिला टैगोर ने कहा था कि “वंदे मातरम को लेकर मेरा नज़रिया यह है कि बहुत से धार्मिक लोग हैं जो एक ही भगवान में विश्वास करते हैं, न कि कई भगवानों में। वंदे मातरम में एक लाइन है जिसमें कहा गया है कि वंदे मातरम में कई भगवानों का ज़िक्र है। जो लोग एक धर्म को मानते हैं, उनके लिए ‘वंदे काली, वंदे दुर्गा’ कहना मुश्किल है। इसलिए, अगर हम भारत के सभी धार्मिक लोगों को एक साथ लें, तो पहले दो लाइन बहुत अच्छे हैं।”
क्यों हुई थी करीना कपूर संग कंगना रनौत की कैट फाइट
दरअसल कंगना रनौत और करीना कपूर के विवाद की बात करें तो 2020 में एक इंटरव्यू में बेबो ने कहा था कि “जिन लोगों ने हमें स्टार बनाया वही आज हमारे पर उंगली उठा रहे हैं आप फिल्में देखने मत जाओ।” वहीं इसका जवाब देते हुए कंगना ने कहा था, “हां करीना जी, दर्शकों ने ही आप सभी को पैसे वाला और फेमस बनाया है, मगर उन्हें ये नहीं पता था कि डिजर्विंग ना होने के बाद भी सफल होने के बाद आप बॉलीवुड को बुलीवुड में बदल दोगे. प्लीज समझाएं।”
पंगा क्वीन ने बेबो पर दागे थे ये सवाल
इतने पर ही पंगा क्वीन नहीं रुकी और उन्होंने करीना कपूर से कई सवाल किए थे जहां उन्होंने कहा था, “आपके बेस्ट फ्रेंड ने कंगना को इंडस्ट्री छोड़ने के लिए क्यों कहा सुशांत को बड़े प्रोडक्शन हाउस ने बैन क्यों किया? उन्होंने कंगना को डायन और सुशांत को रेपिस्ट क्यों कहा? आपका इकोसिस्टम कंगना और सुशांत को बाइपोलर क्यों कहता है? आपके साथी नेपो किड ने शादी का वादा करने के बाद उन पर क्रिमिनल केस क्यों किया?..(इंडस्ट्री में अकेले पड़े कंगना और सुशांत ने कभी कोई पार्टी क्यों नहीं की? कोई भी उन्हें उनकी फिल्म रिलीज़, बर्थडे या सक्सेस पर विश नहीं करता?”
फिलहाल शर्मिला टैगोर विवाद को लेकर कंगना रनौत चर्चा में आ गई है जहां वह मुखर होकर अपनी बात रखने में कभी भी पीछे नहीं रहती है।
