‘आग में घी डालने का काम बंद करें…’ दिल तोड़ने वाले ऋतिक रोशन के नाम Kangana Ranaut ने भेजा खास पैगाम, सबा आजाद के लिए भी हुई बेबाक

Kangana Ranaut: ऋतिक रोशन पर किसी समय में दिल तोड़ने का आरोप लगा चुकी एक्ट्रेस का पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस बार अपॉलिजी ट्रेंड को लेकर एक्टर के रिएक्शन पर एक्ट्रेस ने बताया कि आग में घी डालने का काम बंद करना चाहिए।

Kangana Ranaut

Photo Credit-Google Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: किसी समय में ऋतिक रोशन पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए एक्ट्रेस बेबाक हुई थी और इसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में रही थी। वहीं इस सबके बीच अब आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से एक बार फिर दिल तोड़ने का आरोप लगाने वाले एक्टर को खास पैगाम भेजती हुई दिखी है। सोशल मीडिया पर उनका यह पोस्ट फिलहाल सुर्खियों में है और लोग इस पर बातें बनाने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला जिसकी वजह से ऋतिक के साथ कंगना लाइमलाइट में आ गई है। आखिर क्यों एक्ट्रेस को बोलना पड़ा आग में घी डालना बंद करो। वहीं सबा आजाद का भी जिक्र करती दिखी।

आखिर क्या बोले Hrithik Roshan जिसपर भड़क गई Kangana Ranaut

दरअसल ऋतिक रोशन ने फ्रेडी ब्रीडि के पोस्ट पर कमेंट सेक्शन में कहा कि “मेरे दोस्त, सिर्फ़ इसलिए ‘A’ का साथ देना क्योंकि अब आपको ‘B’ पसंद नहीं है, हमारे समाज की एक बड़ी समस्या का छोटा सा हिस्सा है. मैं तब तक इंतज़ार करूंगा जब तक सही संदर्भ न हो और बात तथ्यों पर आधारित न हो, वही सही होगा लेकिन फिर, अब किसे परवाह है, है ना?” दरअसल इस मामले की शुरुआत तब हुई है जब सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड शुरू हुआ कि एक्टर से अपॉलिजी मांगनी चाहिए।

Kangana Ranaut ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर कहीं ये बात

वहीं इस खबर पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “प्रिय ऋतिक मैं खुश हूं कि आपको परफेक्ट मैच सबा आजाद मिल गई और आप दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। आप एक कमिटेड रिलेशनशिप में होने के बाद इस तरह किसी और के साथ खुद को नहीं जोड़ना चाहिए वे उन लोगों के ख़िलाफ़ कुछ नहीं बोले जो उनके नाम का इस्तेमाल करके कंगना को ट्रोल और परेशान कर रहे थे।” इतना ही नहीं आग में घी डालने का काम बंद करना चाहिए ताकि उनकी पार्टनर को और बुरा ना लगे और उन्हें बिना वजह कमेंट करना बंद कर देना चाहिए।

क्यों शुरू हुई कंगना ऋतिक कंट्रोवर्सी

दरअसल इस विवाद की शुरुआत की बात करें तो सीजेपी प्रोटेस्ट को लेकर मुखर हुई कंगना रनौत को लेकर नेता सौरव दास ने कहा कि उनके दोस्त का कहना है कि उनका शक्ल ऋतिक रोशन की तरह मिलता है इसी वजह से एक्ट्रेस उनके पीछे पड़ी है। इसके बाद उनकी पुराने कंट्रोवर्सी काफी विवादों में आ गई। अब ऐसे में कुछ लोगों का यह कहना है कि 2016 में कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन को अपना एक्स कहा था लेकिन बाद में एक्टर की तरफ से बताया गया कि उनका कोई अफेयर नहीं था। उस समय लोगों ने एक्ट्रेस को काफी सपोर्ट किया था और अब वही लोग ऋतिक रोशन के लिए माफी की मांग कर रहे हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version