Karan Johar ने मेट गाला 2026 में सक्सेस के बाद शाहरुख खान को बताया आदर्श, जानिए क्या बोल हुए इमोशनल

Karan Johar: मेट गाला 2026 में अपने फैशन से लोगों का दिल जीतने वाले फिल्ममेकर ने शाहरुख खान को अपना आइडल बताते हुए आखिर ऐसा क्या कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

Karan Johar

Photo Credit- Google Karan Johar

Karan Johar: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर जो कल तक सिर्फ अपनी कहानी को पर्दे पर दिखाने के लिए जाने जाते थे वह आज मेट गाला 2026 में जबरदस्त फैशन सेंस से दुनिया भर में एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब हुए। जी हां, करण जौहर का मेट गाला डेब्यू फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है जहां उन्होंने भारतीय फैशन को जिस तरह से दिखाने की कोशिश की वह तारीफ के काबिल है। इस सबके बीच आखिर करण जौहर ने शाहरुख खान को लेकर क्या कहा जिसके बाद वह इमोशनल हो गए और क्यों उन्होंने किंग खान को अपना आइडल बताया है।

शाहरुख खान को लेकर क्या बोले Karan Johar

करण जौहर ने मेट गाला 2026 में बात करते हुए कहते हैं, “खैर, मेरे लिए यह बहुत इमोशनल है। शाहरुख खान मेरे करियर का बहुत बड़ा हिस्सा हैं। मैंने अपनी पहली पांच फिल्में उनके साथ की हैं, और आज मैं यहां हूं, इसकी वजह वही हैं। तो पिछले साल उनका आना और इस साल मेरा आना, ऐसा लगता है जैसे ज़िंदगी एक पूरा चक्कर लगा रही हो।” इस दौरान शाहरुख खान के साथ अपनी जर्नी को लेकर करण जौहर इमोशनल दिखे और कहीं ना कहीं उन्हें अपना इंस्पिरेशन बताते हुए दिखे।

शाहरुख खान और करण जौहर की दोस्ती का मिसाल

गौरतलब है कि पिछले साल शाहरुख खान ने सब्यसाची की ड्रेस में मेट गाला में शिरकत किया था तो वहीं अब करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लाइमलाइट बटोर ली है। जहां तक बात करें करण और शाहरुख की तो वे ‘कुछ कुछ होता है’ और कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, और माई नेम इज़ खान जैसी फिल्मों में साथ काम करने की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं। उनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों की दोस्ती का मिसाल बॉलीवुड में काफी खास बताया जाता है

वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर की फिल्म जहां अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी के साथ चांद मेरा दिल रिलीज होने के लिए तैयार है।

 

 

 

Exit mobile version