Kareena Kapoor: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर फैशन से लोगों को इम्प्रेस करने में कभी पीछे नहीं रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह स्टाइलिश लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। वीडियो की बात करें तो इसमें करीना व्हाइट क्रॉप टीशर्ट और डेनिम के ऊपर लूज शर्ट को कैरी कर स्टाइलिश लुक दिखा रही है। एक बार फिर उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है कि फैशन के मामले में आज भी वह टॉप पर हैं। करीना कपूर कैजुअल लुक से लेकर स्टाइलिश अंदाज तक में तहलका मचाना जानती हैं और उनका लुक वाकई काफी अलग और खास है। यही वजह है कि लोग उन्हें उनके लुक के लिए भी खूब पसंद करते हैं।
स्टाइल के मामले में Kareena Kapoor हैं काफी कूल, ओपन शर्ट में इस तरह नजर आईं दीवा
