Kareena Kapoor Video: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर हर दिन फैशन स्टेटमेंट से फैंस के बीच चर्चा में आ जाती हैं। उनका हर लुक टॉक ऑफ दि टाउन होता है और यही वजह है कि एक्ट्रेस हर लुक से बवाल मचा देती हैं। सिंपल लुक को स्टाइलिश बनाना बेबो बखूबी जानती हैं। हाल ही में करीना कपूर स्पॉट हुईं और कहने में दो राय नहीं है कि एक्ट्रेस इस बार भी फैशन सेन्स से लोगों के होश उड़ाती नजर आई। इस दौरान वह सिंपल कुर्ती और प्लाजो सेट में फैशन गोल दी और फैंस के बीच छा गई। इस लुक को उन्होंने बैंगल्स, सिल्वर इयररिंग्स और मोजरी से कम्पलीट किया।
Kareena Kapoor Video: सिंपल व्हाइट कुर्ती-प्लाजो में नजर आईं बेबो, इस तरह से लुक को दिया स्टाइलिश टच
