Shehzada की स्पेशल स्क्रीनिंग पर डैशिंग लुक में पहुंचे Kartik Aaryan, Video में मां संग पोज देते आए नजर

Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म ‘शहजादा’ आज यानी 17 फरवरी को रिलीज हो गई है। फिल्म को फैंस से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फिल्म के सितारे स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे। इस दौरान कार्तिक आर्यन प्रिंटेड टीशर्ट और रब्ड जींस में डैशिंग नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक्टर अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे पर जबरदस्त पोज देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और मां-बेटे की इस जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं।

Exit mobile version