Kartik Aaryan Video: कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। एक्टर इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे हैं। फैंस भी इस फिल्म को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह गॉगल्स और कैप से लुक को कम्पलीट किया है। इस दौरान जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है टीशर्ट पर लिखा कैप्शन ‘शहजादा’। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद भी कर रहे हैं और एक्टर के स्टाइल के कायल हो गए हैं।
व्हाइट टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आए Kartik Aaryan, इस खास डिजाइन से Shehzada को किया फ्लॉन्ट
