Karuppu Box Office Collection Day 2: रिलीज में देरी के बीच तृषा कृष्णन-सूर्या ने उड़ाया गर्दा, कमाई देख फैंस दातों तले चबा लेंगे उंगलियां

Karuppu Box Office Collection Day 2: थलापति विजय की रुमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू को आखिर फैंस से किस कदर प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं दूसरे दिन की कमाई जो निश्चित तौर पर आपको दंग कर देने के लिए काफी है।

Karuppu Box Office Collection Day 2

Photo Credit- Google Karuppu Box Office Collection Day 2

Karuppu Box Office Collection Day 2:  तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू फैंस के बीच काफी चर्चा में रहे क्योंकि कथित तौर पर रुमर्ड बॉयफ्रेंड थलापति विजय के सीएम बनने के बाद उनकी तरफ से बड़ा फैसला लिया गया। सुबह के शो को मंजूरी दी गई थी। हालांकि तमाम विवादों के बाद फिल्म रिलीज हो गई लेकिन क्या यह फैंस के बीच अपना जलवा दिखा सकी है। दूसरे दिन की कमाई देखने के बाद फैंस की हैरानी बढ़ सकती है क्योंकि 15 करोड़ की ओपनिंग करने वाली फिल्म की शनिवार की कमाई आखिर कितनी रही आइए जानते हैं। एक दिन की देरी से रिलीज होने वाली इस करुप्पू को लेकर फैंस ने किस कदर प्यार लुटाया है।

Karuppu Box Office Collection Day 2 से देखें कितनी रही तृषा कृष्णन की शॉकिंग कमाई

1 दिन की देरी से रिलीज होने वाली करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो तृषा कृष्णन की फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। जहां तमिल और तेलुगु ऑडियंस नाम भर भर कर प्यार लुटाया है। तमिल में फिल्म की कमाई 20.40 करोड़ रुपए बताई जा रही है तो तेलुगु में 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन देखा गया। 6288 शो के जरिए इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और शुक्रवार से शनिवार को शो में भी इजाफा देखने को मिला है।

 

बवाल के बाद हुई रिलीज और अब कर रही धाकड़ कमाई

इसके साथ ही करुप्पू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 के बाद अगर भारत में इसकी कमाई की बात करें तो 39.65 करोड़ रुपए छाप चुकी है। तृषा कृष्णन के साथ सूर्या की फिल्म को लेकर रिलीज से पहले काफी बवाल देखने को मिला। जहां थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं और ऐसे में उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड की पहली फिल्म रिलीज हुई तो सबसे बड़ा बदलाव की घोषणा हुई जहां सुबह के शो को मंजूरी मिली थी। विवाद के बाद एक दिन की देरी से फिल्म रिलीज हुई। आर बालाजी के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म आखिर आगे क्या कमाल दिखाती है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Exit mobile version