Khatron Ke Khiladi 13 शो का इस दिन होगा आगाज! Bigg Boss के ये कंटेस्टेंट दिखा सकते हैं दमखम

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी का स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 13 को लेकर जबरदस्त बज है। शो के प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं और यह फैंस की बेताबी को बढ़ाने के लिए काफी है। इस बीच शो के प्रीमियर डेट के लिए नए तारीख पर सस्पेंस बरकरार है। अभी देखना दिलचस्प होगा कि या सीजन फैंस के बीच में क्या कमाल दिखाती है।

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी का सबसे पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 13वें सीजन को लेकर काफी चर्चा में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित का यह शो इस बार और भी धमाकेदार होने वाला है। शो के प्रीमियर डेट और कंटेस्टेंट के नाम को लेकर अटकलें जारी हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि वह शो में धमाकेदार एंट्री करने वाले हैं और अपने फैंस को इंप्रेस करने वाले है। पिछले सीजन में तुषार कालिया की जीत के बाद फैंस इस शो को और भी पसंद करने लगे हैं। इस बीच अब शो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां, रोहित शेट्टी के शो का प्रीमियर डेट सामने आ चुका है। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

क्या इस दिन होगा शो का प्रीमियर

मिली जानकारी के मुताबिक शो का प्रीमियर 17 जुलाई को हो सकता है। वहीं शो को लेकर काफी बज बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि मई से शो की शूटिंग शुरू हो जाएगी वही जल्दी या दर्शकों को इंटरटेन करने के लिए हाजिर होने वाली है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन यह तय है कि जल्द रोहित शेट्टी अलग तरीके से धमाल मचाने के लिए आने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: Upcoming Web Series-Movies: इस हफ्ते मिलेगा मनोरंजन का महाडोज, ये फिल्में-सीरीज मचाएंगी धमाका

इन कंटेस्टेंट्स के नाम पर हैं अटकलें जारी

बिग बॉस के सेट पर ‘खतरों के खिलाड़ी’ के बारे में कई खुलासे किए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि बिग बॉस के टॉप फाइव कंटेस्टेंट जो होंगे वह खतरों के खिलाड़ी में डायरेक्ट पार्टिसिपेट कर सकते हैं। ऐसे में देखा जाए तो एमसी स्टेन, प्रियंका चौधरी, शिव ठाकरे अर्चना गौतम और शालीन भनोट का नाम सामने आ रहा है । हालांकि इनमें से कौन शो में स्टंट दिखाने के लिए आएंगे यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। वहीं और नाम की बात करें तो दिशा परमार, नकुल मेहता, अवनीत कौर, आसिम रियाज और मुन्नवर फारुकी भी नजर आ सकते हैं। इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह तय है कि इन्हें शो में देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

Exit mobile version