Kiara Advani: नो मेकअप लुक में स्पॉट हुई सिद्धार्थ की दुल्हनिया, पैपराजी से पूछीं- ‘नींद नहीं आ रही’

Kiara Advani: कियारा आडवाणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह नो मेकअप लुक में काफी अलग नजर आ रही हैं। वीडियो में वह पैपराजी संग मस्ती करती नजर आई।

Kiara Advani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा संग शादी के बाद लगातार चर्चा में हैं। इस बीच उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और वह काफी अलग लुक में नजर आईं। इस दौरान कियारा नो मेकअप लुक में काफी यूनिक दिखीं। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कियारा व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम जींस के ऊपर प्रिंटेड स्कार्फ में काफी सिंपल दिख रही हैं। वीडियो में कियारा पैपराजी को देख कहती हैं ‘नींद नहीं आ रही’। कियारा इस दौरान लेट नाइट एयरपोर्ट पर नजर आईं। वीडियो में एक्ट्रेस पहचान में नहीं आ रही हैं और पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं।

Exit mobile version