Kiara Advani Sidharth Malhotra: इस साल शादी के बंधन में बंधे सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को लोग काफी पसंद करते हैं। यह लवबर्ड्स आए दिन कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। इस बीच एक बार फिर उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ और कियारा जापान में छुट्टियां बिताकर वापस लौटे हैं। इस दौरान जहां सिद्धार्थ ब्लैक कलर आउटफिट पर ओलिव ग्रीन जैकेट में नजर आए वहीं कियारा और व्हाइट लुक में काफी स्टाइलिश दिखी। इस दौरान लोगों का जिसने ध्यान खींचा वह है सिद्धार्थ का हेयर स्टाइल और अपनी पत्नी के हाथों में हाथ डाले हुए नजर आना। कपल के बीच की बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है।
हाथों में हाथ डाले स्पॉट हुए Kiara Advani और Sidharth Malhotra, खुलेआम कपल गोल्स देते आए नजर
