Kiara Advani ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने पिता और दिवंगत ससुर को दी फादर्स डे की शुभकामनाएं, खास पैनकेक पोस्ट ने टॉक्सिक एक्ट्रेस के फैंस का जीता दिल

Kiara Advani: फादर्स डे 2026 के मौके पर वायरल हो रहा है टॉक्सिक एक्ट्रेस का पोस्ट जिसमें उन्होंने अपने पति ससुर और पिता को बधाई देता भी नजर आई है जिसे हर किसी का दिल जीत लिया है आईए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Kiara Advani

Photo Credit- Google Kiara Advani

Kiara Advani: बहुत जल्द टॉक्सिक फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस फिलहाल अपनी बेटी के साथ मदरहुड को एंजॉय कर रही है। वहीं इस सबके बीच फादर्स डे के मौके पर उन्होंने अपने चाहने वालों को खास तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की जो पलक झपकते वायरल हो रही है। कियारा आडवाणी ने अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा, पिता और अपने दिवंगत ससुर को इस खास मौके पर याद करती हुई नजर आई। जिस खास अंदाज में उन्होंने फादर्स डे 2026 की बधाई दी है वह चर्चा में है। टॉक्सिक एक्ट्रेस ट्रेंड करने लगी है।

फादर्स डे को कियारा आडवाणी ने इस तरह किया सेलिब्रेट

दरअसल सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी ने एक तस्वीर शेयर की है जिसमें प्लेट में पैनकेक को सजाया गया है और उसके ऊपर आम के टुकड़ से DAD लिखा गया है। वहीं इस तस्वीर के साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, “मेरे बेबी डैडी मेरे पापा और स्वर्ग में मौजूद हमारे डैड को फादर्स डे की बधाई जो हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं।”

कियारा आडवाणी के फैंस का दिल क्यों हुआ बाग-बाग

सोशल मीडिया पर कियारा आडवाणी के इस पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। जिस अंदाज में उन्होंने अपने ससुर को याद किया और उन्हें फादर्स डे विश किया यह फिलहाल लोगों के बीच चर्चा में है और यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। जहां लोग इस पर भर भर कर प्यार लुटा रहे हैं। इस खास पेन के पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है जो वाकई काफी खूबसूरत है।

क्या अपने ही पति से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी Kiara Advani

जहां तक बात करें कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की तो वह बहुत जल्द टॉक्सिक में नजर आने वाली है जो 26 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। उनके अपोजिट यश दिखाई देंगे। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि इसकी तकरार सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की VVAN से हो सकती है जो 28 अगस्त को रिलीज होने जा रही है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है।

 

 

 

Exit mobile version