DNP India Hindi

Kim Kardashian: 3 बार दिल टूटने के बाद बहन के बॉयफ्रेंड को ही करने लगी प्यार, जानिए लुईस हैमिल्टन की कितनी है नेट वर्थ

Kim Kardashian

Photo Credit- Google Kim Kardashian

Kim Kardashian: किम कार्दशियन की दुनिया दीवानी है और लोग उन्हें किस कदर चाहते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन सबके बीच क्या तीन बार दिल टूटने के बाद चौथी बार अपनी बहन के एक एक्स बॉयफ्रेंड पर ही उनका दिल आ गया है। दरअसल किम कार्दशियन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उन्हें ब्रिटिश रेसिंग ड्राइवर और फॉर्मूला 1 चैंपियन लुईस हैमिल्टन के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस सबके बीच आइए जानते हैं क्यों किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन के रिश्ते चर्चा में है।

Kim Kardashian लुईस हैमिल्टन की वायरल झलकियों ने रिश्ते से उठाया पर्दा

दरअसल सोशल मीडिया पर किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन की एक तस्वीर वायरल हुई जिसमें दोनों यूरोपीय वेकेशन के दौरान गेम को एंजॉय करते हुए नजर आए। हालांकि इस सबके बीच उन्होंने अब अपने रिश्ते को छुपाने की बजाय सरेआम प्यार लुटाती हुई नजर आई। जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें किम कार्दशियन और लुईस हैमिल्टन एक दूसरे के साथ हंसकर क्वालिटी टाइम बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनकी बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

कौन है लुईस हैमिल्टन जिससे जुड़ा था केंडल का नाम

जहां पर बात करें किम कार्दशियन की तो सबसे पहले उनका नाम थॉमस के साथ जोड़ा गया था जिसके साथ उनका रिश्ता 2000 से 2004 तक चला था। वहीं 2011 में कृष हुम्फ्रीज के साथ उनका नाम जोड़ा गया। वही कान्ये वेस्ट के साथ वह 2014 से 2022 तक रही। अब लुईस के साथ उनका रिश्ता चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि रिपोर्ट की माने तो छोटी बहन केंडल जेनर लुइस को डेट कर चुके है और वह एक्स हैं।

किम कार्दशियन के कथित बॉयफ्रेंड लुईस हैमिल्टन की नेट वर्थ

इस सबके बीच किम कार्दशियन के कथित बॉयफ्रेंड लुईस हैमिल्टन के नेट वर्थ की भी काफी चर्चा हो रही है जो जानकर आपको हैरानी हो सकती है। रिपोर्ट्स की माने तो उनका नेटवर्क लगभग 450 मिलियन डॉलर के आसपास है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन रईसी के मामले में किम कार्दशियन के बॉयफ्रेंड का कोई जवाब नहीं है।

 

Exit mobile version