Kriti Sanon ने मुसीबत में रश्मिका मंदाना को बचाकर बटोर ली लाइमलाइट, करियर की पहली ‘ए’ लिस्ट फिल्म बनी ‘कॉकटेल 2’

Kriti Sanon: कॉकटेल 2 इवेंट को लेकर रश्मिका मंदाना के लिए एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गई है तो वहीं इस दौरान उनकी फिल्म को करियर का पहला ए सर्टिफिकेट मिला है।

Kriti Sanon

Photo Credit- Google Kriti Sanon

Kriti Sanon: कॉकटेल 2 से पूरी तरह से धमाका करने के लिए तैयार शाहिद कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी लगातार ट्रेंड में बनी हुई है। वहीं इस सबके बीच प्रमोशन में जुड़े हुए स्टार कास्ट को बीते दिन पुणे की एक मॉल में देखा गया। जिसके बाद फैंस का क्रेज कुछ इस कदर बढ़ गया कि यहां अफरा तफरी मच गई लेकिन इस दौरान एक बड़ी बहन की तरह रश्मिका मंदाना को भीड़ से बचाया और उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए जिसकी वजह से कृति सेनन सुर्खियों में आ गई है। वहीं दूसरी तरफ कॉकटेल 2 उनके करियर की पहली ए लिस्ट फिल्म बनने वाली है।

Kriti Sanon के करियर में कॉकटेल 2 ने लिया इस तरह खास स्थान

सीबीएफसी की तरफ से कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है और इसके साथ ही कृति के करियर की पहली एडल्ट रिलेटेड फिल्म होने वाली है। वहीं रश्मिका मंदाना इससे पहले एनिमल में दिखी थी जिसे एक ए कैटेगरी में रखा गया था। वहीं इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। जहां फिल्म को ए लिस्ट कैटेगरी में रखने के बाद जहां कुछ लोग इसका सपोर्ट करते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि आजकल सीबीएफसी के लिए रोमांस भी वल्गर हो गया है।

रश्मिका मंदाना के लिए कृति सेनन ने क्या किया जिसने जीता सबका दिल

वहीं कृति सेनन की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई। दरअसल उन्होंने रश्मिका मंदाना को भीड़ से प्रमोशन के दौरान बचाया और उन्हें प्रोटेक्ट करते हुए नजर आती है। इस दौरान रश्मिका को एक जगह पर लेकर जाती है जिसकी सोशल मीडिया पर लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और अफरा तफरी मच गई। इस दौरान कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना को बचाने के लिए जिस तरह से फर्ज निभाती हुई दिखी वह सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा का विषय बन गया।

कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है जिसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। होमी अदाजानिया के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 2012 की ओरिजिनल कॉकटेल का सीक्वल है।

 

 

Exit mobile version