Kriti Sanon Video: एयरपोर्ट पर इस तरह तैयार होकर पहुंची एक्ट्रेस, दीपिका पादुकोण को दे रही हैं टक्कर

Kriti Sanon Video: कृति का कोई ना कोई लुक सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है।इस बीच उन्हें हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और यह लुक लोगों को दीपिका पादुकोण की याद दिला रही है। यूजर्स का कहना है कि दीपिका को स्टाइल के मामले में कृति टक्कर दे रही है। आइए देखते हैं क्या है वीडियो में खास।

Kriti Sanon Video: हाल ही में ‘शहजादा’ फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आई कृति सेनन फिल्म में तो कमाल नहीं दिखा सकी लेकिन उससे उनकी पॉपुलरिटी में कोई फर्क नहीं पड़ा है। कृति को फैंस बहुत चाहते हैं और इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है। ग्लैमरस अंदाज हो या फिर उनकी क्यूटनेस फैंस कृति पर खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच कृति का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है। इस दौरान वह व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कृति ने डेनिम से मैच करते हुए लॉन्ग जैकेट को कैरी किया। यह उनके लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए परफेक्ट है। एयरपोर्ट लुक को कृति ने ब्लैक गॉगल्स से कंप्लीट किया है और बन हेयर स्टाइल में हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रही है।

Exit mobile version