Lock Upp 2: अकांक्षा चमोला से अलग होकर क्या गौरव खन्ना बन गए भाग्यशाली? श्रेया कालरा ने गाली देते हुए खोली रिश्ते की पोल

Lock Upp 2: लॉकअप सीजन 2 में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का मुद्दा गर्माया हुआ है। इस बीच श्रेया कालरा ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है। जिसके कारण सनसनी मच गई है।

Lock Upp 2

Picture Credit: Google

Lock Upp 2:  मशहूर टीवी शो मेकर एकता कपूर एक बार फिर से ‘लॉकअप सीजन 2’ लेकर आयी हैं। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस सीजन को फरहा खान और बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख मिलकर होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो की थीम ‘सच या सज़ा’ रखी गई है। जिसके कारण एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। टीवी एक्टर गौरव खन्ना की बीवी आकंक्षा चमोला ने यहां पर ही खुलासा किया था कि, उनका तलाक हो चुका है। इसके साथ ही वो बायसेक्सचुअल हैं। इस बीच गौरव अपनी एक्स वाइफ से शो में मिलने पहुंचे । जिसके कारण कुछ लोग इसे फेक बता रहे हैं तो कुछ रियल कह रहे है। इस बीच श्रेया कालरा ने कुछ ऐसा बोल दिया जो कि, वायरल हो गया है।

Lock Upp 2 में  श्रेया कालरा ने  गौरव खन्ना और  अकांक्षा चमोला को लेकर कही बड़ी बात

श्रेया कालरा ने लॉकअप में अन्य घरवालों से बात करते हुए गौरव खन्ना और आकंक्षा चमोला के रिश्ते पर बात की है। गौरव खन्ना बहुत “भाग्यशाली”  हैं कि उनका आकांक्षा से तलाक हो रहा है।

देखें वीडियो

श्रेया के शब्दों में, गौरव भाग्यशाली हैं कि उनका इस चुड़ैल से पीछा छूट गया, भगवान ऐसी पत्नी किसी को न दे। श्रेया का मानना था कि आकांक्षा का स्वभाव बहुत खराब है, इसलिए गौरव का उनसे अलग होना उनके लिए अच्छा ही है।  श्रेया कालरा का अब यही बयान  मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।

‘लॉक अप 2’  का सबसे फेमस फेस बनी आकांक्षा चमोला

नेटफिलिक्स पर चल रहे रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के सबसे चर्चित चेहरा एकट्रेस अकाक्षां चमोला बनी हुई हैं। क्योंकि उन्होंने यहा पर ही बिग बॉस 19 के विनन गौरव खन्ना से तलाक की बात को कबूला है। इसके साथ ही खुद का बायसेक्शुअलिटी का सच भी खोला है। अकांक्षा का कहना है कि, गौरव उनके बारे में सबकुछ जानते हैं।

 

Exit mobile version