Lock Upp 2: बिग बॉस 19 के विनर अपनी पत्नी को सपोर्ट करने के लिए विजिटर बनकर पहुंचे थे लेकिन बाद में आकांक्षा चमोला ने यह कहा कि वह गौरव खन्ना के आने से खुश नहीं थी। इसकी बजाय उनका कुत्ता आ जाता तो उन्हें अच्छा लगता। इस बयान ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी लेकिन इस सब के बीच अब जब हर्षद चोपड़ा के सपोर्टर बनकर अर्जुन बिजिलानी शो में पहुंचे तब आकांक्षा चमोला ने लॉक अप 2 में कुछ ऐसा कह दिया जो फिलहाल चर्चा का विषय बन गया है। आइए जानते हैं एक बार फिर क्यों ट्रोल हो रही है और लॉकअप 2 फाइनल से पहले सुर्खियों में है।
Lock Upp 2 में क्यों आकांक्षा चमोला ने गौरव को किया याद
लॉक अप 2 से एक क्लिप वायरल हो रहा है जहां अर्जुन बिजलानी आकांक्षा चमोला से मिलने के लिए पहुंचते हैं तब वह कहती हैं, “गौरव आ रहा है या नहीं आ रहा है बता दे।” जिस पर मजे लेते हुए अर्जुन कहते हैं कि “तुम्हें गौरव के आने पर अभी भी इतनी खुशी हो रही है तुम्हें तो मानना पड़ेगा प्यार दीवाना होता है।” जिस पर हंसते हुए आकांक्षा कहती है ड्रामा मत कर।
आकांक्षा चमोला को फिर यूजर्स कर रहे ट्रोल
लॉक अप 2 के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा अर्जुन ने बोलती बंद कर दी तो एक ने कहा दोनों हसबेंड वाइफ एक दूसरे को शो जीतने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। एक ने लिखा अब इसका कुत्ता ही आएगा। एक ने लिखा अर्जुन का जवाब ऑन पॉइंट था तो एक ने कहा अब गौरव नहीं आएगा वह इसका कुत्ता ही भेजेगा। एक ने लिखा जीके के नाम पर फुटेज ले रही है तो एक यूजर ने कहा तलाक होने वाला था अब क्या हुआ। एक यूजर ने लिखा जीके के बगैर इसे फुटेज कैसे मिलेगी।
लॉकअप 2 को लेकर आकांक्षा चमोला फिर से ट्रोल हो रही है।
