‘आक्रामक होना ही उसका रूप नहीं है…’ Mahesh Babu के बर्थडे पर वाराणसी से नया लुक वायरल, एसएस राजामौली ने फैंस को दिया तोहफा

Mahesh Babu: वाराणसी से जन्मदिन पर फैंस को तोहफा दिया गया तो वहीं सोशल मीडिया पर इसे देखने के बाद सनसनी मच गई है। आइए जानते हैं पोस्ट में क्या है खास और लोग किस तरह से पसंद कर रहे हैं।

Mahesh Babu

Photo Credit- Google Mahesh Babu

Mahesh Babu: प्रियंका चोपड़ा के साथ एसएस राजामौली की फिल्म में साउथ सुपरस्टार नजर आने वाले हैं और इसके लिए लोग लंबे समय से इंतजार में हैं। वहीं इस सबके बीच अब डायरेक्ट की तरफ से महेश बाबू के नए लुक को दिखाया गया है। इसके साथ बताया गया कि उनका अवतार सिर्फ आक्रामक नहीं होने वाला है। आइए जानते हैं आखिर वाराणसी के नए पोस्टर में किस तरह से महेश बाबू ने फैंस का दिल जीत लिया है और इसने सोशल मीडिया पर किस तरह से गर्दा उदय है। जाहिर तौर पर साउथ सुपरस्टार को वाराणसी में अलग-अलग अवतार में देखना लोगों के लिए दिलचस्प होने वाला है।

महेश बाबू का स्टाइलिश लुक ने उड़ाया गर्दा

एसएस राजामौली द्वारा महेश बाबू के इस नए लुक को शेयर किया गया है जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, “आक्रामक होना ही सिर्फ उसका रूप नहीं है।” वहीं एक्टर का मैसी लॉन्ग हेयर स्टाइलिश दाढ़ी और कार्गो पैंट्स के साथ शर्ट ट्रेडिशनल हीरो से अलग एक ग्राउंडेड लुक देता है। इसके साथ ही उन्होंने गले में एक पेंडेंट लॉकेट पहन रखा है जो इसे कुल बनता है। वहीं जिस तरह से कुल अवतार में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। यह उनके पहले के पोस्टर से हटके बनाता है। बता दे कि रुद्र के किरदार में महेश बाबू नजर आने वाले हैं और इस अवतार को देखकर सोशल मीडिया पर लोग क्रेज़ी दिख रहे हैं।

Mahesh Babu के फैंस के लिए क्यों खास है वाराणसी

वाराणसी भारत की सबसे बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म होने वाली है जिसमें महेश बाबू रुद्र के किरदार में नजर आने वाले हैं। प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी बनी हुई दिखाई देंगी। पृथ्वीराज सुकुमारन भी दिखाई देंगे तो वही रिपोर्ट की माने तो या 2017 में सिनेमाघर में रिलीज होगी फिल्म की कहानी भारतीय संस्कृति ऐतिहासिक कथाओं और टाइम ट्रेवल के इर्द गिर्द घूमती है जो वाराणसी से शुरू होकर कई देशों तक जाती है। 1300 करोड़ के बजट में यह फिल्म तैयार की गई है और महेश बाबू के जन्मदिन का लोग इंतजार कर रहे थे क्योंकि इसी दिन वाराणसी की झलक दिखाई गई है।

 

 

Exit mobile version