Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा को पता है कि कैसे लाइमलाइट में आना है और वह ट्रेंडी योगा लुक से हर बार लोगों को इंप्रेस करती है। इस बीच एक बार फिर उन्हें योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह अपने हाथ में पानी का बोतल और मोबाइल फोन लेकर नजर आई। हालांकि इस बार उनका लुक काफी अलग था। उन्होंने कलरफुल प्रिंट टी शर्ट और शॉर्ट्स में इस लुक को कंप्लीट किया और गॉगल्स से इसे खास टच देती हुई नजर आई। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो चर्चा में है जिसमें वह कैमरे पर भागती हुई दिखी।
ट्रेंडी योगा ड्रेस को छोड़ कलरफुल टीशर्ट में नजर आई Malaika Arora, स्टाइल स्टेटमेंट से छाई एक्ट्रेस
