Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ग्लैमरस ड्रेस और सिजलिंग लुक की वजह से चर्चा में होती हैं। वह दिन नहीं होता है जब वह फैशन से फैंस को चौंकाने में पीछे रहती हैं और एक बार फिर अमृता अरोड़ा के बर्थडे बैश में यह देखने को मिला। इस बर्थडे पार्टी में जिस चीज ने लोगों का ध्यान खींचा वह है मलाइका का बोल्ड लुक। बर्थडे बैश में मलाइका अतरंगी बॉडीकॉन ब्लैक और बेज टॉप में नजर आई। इस बात में दोराय नहीं है कि एक्ट्रेस इस ग्लैम अटायर में कहर ढा रही हैं। इस टॉप के साथ ब्राउन ट्राउजर के साथ टीमअप किया। इस लुक को उन्होंने बन हेयरस्टाइल और मैचिंग हिल्स से कैरी किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
बहन अमृता के बर्थडे बैश में अलग अंदाज में नजर आईं Malaika Arora, यूजर्स बोले- ‘क्या आजकल उर्फी को फॉलो कर रही हो’
