सावन में ग्रीन छोड़ Malaika Arora के इस थ्रेड वर्क अनारकली सूट में सेट करें फैशन गोल, यहां जानिए कीमत

Malaika Arora

Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया सेंसेशन है और वह अक्सर फैशन गोल सेट करती हुई नजर आती है। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब हुई क्योंकि सावन की शुरुआत के साथ वह अपने फैशन गोल से फैंस को दीवाना बना रही है। यही वजह है कि मल्ला का अंदाज फिलहाल चर्चा में है। बरसात की फुहार और सावन के महीने में महिला ग्रीन रंग को चुनती हैं लेकिन क्यों ना आप सबसे हटकर फैशन गोल सेट करें और मलाइका के इस स्टाइल को कॉपी करें। निश्चित तौर पर सब आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

Malaika Arora का इंडियन लुक है लाजवाब

https://www.dnpindiahindi.in/wp-content/uploads/2024/07/A-Symphony-of-Floral-Thread-Work-on-Georgette.-Anarkali-Kurta-Set-with-Trousers-Dupatta.-@malaikaaroraofficial-Code-IND-ISK-1945-SKD-Link-https-www.inddus.in-collections-malaika-arora-products-m.mp4

जहां तक मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है और कहने में दो राय नहीं है कि इस थ्रेड वर्क अनारकली कुर्ते में उनका अंदाज हटके है। ग्रीन से हटकर आप इस खास लैवेंडर कलर के अनारकली सूट को स्टाइल कर सबसे अलग नजर आने वाली हैं। ऐसे में आप अपने इस सावन को अलग टच दे सकती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, न्यूड लिप शेड्स, हैवी मस्कारा और मैचिंग आई शैडो से कंप्लीट टच दे रही हैं। वहीं एक्सेसरीज के नाम पर वह एक हैवी इयररिंग्स को स्टाइल करती नजर आई।

यहां जानिए कुर्ते की कीमत

इस अनारकली सूट की बात करें तो यह फूल स्लीव में है और शिफॉन के कपड़े को स्पेशल टच देते हुए बनाया गया है। यह गर्मियों के लिए काफी खूबसूरत और कंफर्टेबल है वहीं इस कुर्ते में आप सबसे अलग नजर आने वाली हैं तो Inddus पर यह 7099 में आप इसे अपना बना सकती हैं और इसे वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।

फैशन हर बार होता है खास

कहने में दो राय नहीं है कि मलाइका का स्टाइल हर बार खास होता है और फैंस उन्हें देखने के बाद दीवाने हो जाते हैं। वह हर बार फैशन गोल सेट करने में कामयाब होती है और एक बार फिर कुछ ऐसा नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version