Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फिटनेस को लेकर कितनी सजग है यह बात किसी से छुपी नहीं है। एक्ट्रेस हर दिन अलग-अलग लुक में स्पॉट होती हैं और लोगों को फिटनेस गोल देती हैं। इस बीच एक्ट्रेस एक बार फिर स्पॉट हुईं और उनका नियॉन आउटफिट चर्चा में है। वायरल वीडियो में मलाइका क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहनी नजर आ रही हैं और इस लुक को उन्होंने कैप से कम्पलीट किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका को देखकर फैंस की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस इस वीडियो में फैंस के साथ फेलफी ले रही हैं। इस वीडियो पर एक यूजर ने कहा, “कोई दीदी को चलना सीखा दो।”
Malaika Arora Video: बोल्ड नियॉन आउटफिट में स्पॉट हुईं मलाइका को देख जमा हुई भीड़, यूजर्स बोले- ‘कोई दीदी को चलना सीखा दो’
