Mrunal Thakur Video: मृणाल ठाकुर वह नाम है जो फिलहाल फैंस को इम्प्रेस करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में टॉप पर है। एक्ट्रेस फैंस को इम्प्रेस करने का एक मौका नहीं छोड़ती है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मृणाल ‘दि नाईट मैनेजर’ की स्क्रीनिंग पर पहुंची है। इस दौरान एक्ट्रेस खूबसूरत ग्रीन ड्रेस में नजर आईं। फ्रंट कट इस ड्रेस में मृणाल काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस हाई हील्स से इस लुक को कम्पलीट किया है। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक और बन हेयरस्टाइल में एक्ट्रेस कहर ढा रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं।
Mrunal Thakur Video: The Night Manager की स्क्रीनिंग पर पहुंची एक्ट्रेस, खूबसूरत ग्रीन ड्रेस में लूट ली महफिल
