‘गुमराह’ में इस धाकड़ किरदार में नजर आएंगी Mrunal Thakur, एक्ट्रेस ने फिल्म को लेकर खोले कई राज

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर को लोग कितना चाहते हैं इस बात में कोई दो राय नहीं है। इस बीच एक्ट्रेस बहुत जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुमराह' में नजर आने वाली हैं। फिल्म के किरदार के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

Mrunal Thakur: टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी मृणाल ठाकुर को आज दुनिया जानती है। मृणाल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह सोशल मीडिया पर राज कर रही हैं। इस बीच वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुमराह’ को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मृणाल इस फिल्म में अपने धाकड़ किरदार के बारे में बात कर रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म में मृणाल एक पुलिस की भूमिका में नजर आने वाली है। वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्ट्रेस हर बार लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वह रोती हुई नजर आई थी जिसे देख फैंस परेशान हो गए थे।

Exit mobile version