Mudassar Aziz: ‘पति पत्नी और वो 2’ में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और बेवफाई विवाद पर डायरेक्टर ने दी सफाई, कहा ‘मैं एक बेटी का बाप…’

Mudassar Aziz: पति पत्नी और वो 2 डायरेक्टर ने कॉमेडी के मायने बताते हुए ट्रोलिंग पर जवाब दिया। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो है चर्चा में। पब्लिक में फिल्म देखने की भी कही बात।

Mudassar Aziz

Photo Credit- Google Mudassar Aziz

Mudassar Aziz: एक एक्टर और 3 एक्ट्रेस के साथ बहुत जल्द पति पत्नी और वो दो रिलीज होने जा रही है जिसे लेकर कंट्रोवर्सी भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और बेवफाई को लेकर फिल्म को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस सब के बीच अब डायरेक्ट मुदस्सर अजीज ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह ऐसी फिल्म बनाने में यकीन नहीं रखते हैं जो वह अपनी फैमिली के साथ नहीं देख सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह एक बेटी के पिता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कॉमेडी की सीमा क्या है।

कॉमेडी का क्या है Mudassar Aziz के लिए मायने

 

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान मुदस्सर अजीज ने कहा कि “कॉमेडी स्थिति के हिसाब से बनाई जाती है और मैं इस बात का ध्यान रखता हूं मैं किसी भद्दे मजाक से कॉमेडी नहीं बनाता हूं।” उन्होंने कहा कि खेल-खेल में बेवफाई का मजाक उड़ाया गया था लेकिन सिचुएशन को कभी भी हल्के में नहीं लिया गया। मुझे पर्सनली कॉमेडी में भद्दे मजाक का सहारा लेना ठीक नहीं लगता है। मैं खुद को इतना बड़ा नहीं मानता कि यह कह सकूं कि उस तरह का सिनेमा होना चाहिए या नहीं। जो इसे बनाते हैं, बनाते हैं। लेकिन पर्सनली मुझे यह पसंद नहीं है।

एक्स्ट्रा मैरिटल विवाद के बीच मुदस्सर अजीज ने क्या दी फिल्म पर सफाई

पति पत्नी और दो डायरेक्टर ने आगे कहा “मैं मुंबई में पला-बढ़ा हूं और कम्युनिटी में सिनेमा देखना मेरे बचपन का एक बड़ा हिस्सा रहा है। मैं लिबर्टी सिनेमा, नॉवेल्टी सिनेमा, मराठा मंदिर और मिनर्वा जाकर बड़ा हुआ हूं। जहां तक मुझे याद है, उन सभी फिल्मों में मेरी मां और मेरी बड़ी बहन मेरे साथ जाती थीं। आज माशाअल्लाह मैं एक बेटी का पिता हूं तो यह भी मेरे सिर पर एक ज़िम्मेदारी है। तो जो फ़िल्म मैं अपने परिवार को नहीं दिखा सकता, मैं उसे बाहर वालों को दिखाने की उम्मीद भी नहीं करता, यह मेरे फितरत में नहीं है। तो शायद इसीलिए मैं यह नहीं करता।”

कॉमेडी की आड़ में भद्दा मजाक से बचने के लिए क्या करें

मुदस्सर अजीज आगे कहते हैं कि “मेरी पसंदीदा फ़िल्मों में से एक डेविड धवन साहब की ‘साजन चले ससुराल’ है। उस आदमी को स्क्रीनप्ले में कितनी खूबसूरती से फंसाया गया था।अगर उसने ऐसा नहीं किया होता, तो वह क्या करता?” वह कहते हैं कि फिल्म की कहानी लिखने के समय आपको काफी मेहनत करनी पड़ती है और हर नजर से यह सही से सोचना पड़ता है ताकि कॉमेडी के साथ कोई भद्दा मजाक ना हो और यह लोगों को पसंद आए।

कब रिलीज हो रही है पति पत्नी और वो 2

जहां तक बात करें पति-पत्नी और दो की तो यह मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी है। फिल्म में विजय राज, वामीका गब्बी, आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली है। फ़िल्म 15 मई को थिएटर में रिलीज़ होगी।

Exit mobile version