Nia Sharma: लाफ्टर शेफ्स 3 में मस्ती माहौल को सेट करना कंटेस्टेंट बखूबी जानते हैं और ऐसे में एल्विश यादव का नाम भी टॉप पर है जिनकी एक झलक मात्र से फैंस दीवाने हो जाते हैं। इस सब के बीच एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है जहां निया शर्मा सबके सामने एल्विश यादव को आई लव यू कहती हुई नजर आई है। क्यों वीडियो ने निश्चित तौर पर राव साहब के फैंस को क्रेजी बना दिया है और निया शर्मा सुर्खियों में आ गई है। आइए जानते हैं आखिर लाफ्टर शेफ्स 3 में क्या हुआ जो चर्चा में है।
आखिर क्यों Nia Sharma को बोलना पड़ा एल्विश यादव को आई लव यू
निया शर्मा को बीते एपिसोड में एल्विश यादव से पनीर चाहिए था क्योंकि पालक पनीर बनाने के लिए टास्क दिया गया था। वहीं राव साहब ने इस दौरान उनके सामने शर्त रखा कि वह उसे आई लव यू बोले तभी वह पनीर देंगे। ऐसे में निया शर्मा उनकी बात मान लेती है। वीडियो वाकई काफी मजेदार है जहां दिमाग लगाकर राव साहब आई लव यू तो बुलवा लेते हैं लेकिन पनीर देने के नाम पर पीछे हट जाते है। लाफ्टर शेफ्स 3 निया शर्मा और एल्विश यादव के बीच की बॉन्डिंग लोगों को पसंद भी आती है।
एल्विश यादव के साथ निया शर्मा की बॉन्डिंग है क्यों खूबसूरत
एल्विश यादव और निया शर्मा के बीच की यह छोटी मोटी नोक झोक लोगों को काफी पसंद आती है और वे दोनों एक दूसरे के साथ जिस कदर बॉन्ड शेयर करते हैं वह हमेशा चर्चा में रहता है। वहीं राव साहब के साथ एक्ट्रेस के वीडियो ने हलचल मचा दी है जहां दोनों का नाम साथ जोड़ा जाने लगा है। गौरतलब है कि वीडियो उस समय में चर्चा में है जब निया शर्मा का डकैत एक्टर अदिवी सेष के साथ भी वीडियो वायरल हो रहा है और उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है।
बता दें कि लाफ्टर शेफ्स 3 में जहां निया शर्मा के पार्टनर सुदेश लहरी है तो एल्विश यादव करण कुंद्रा के साथ शो में तड़का लगा रहे हैं।
