व्हाइट ड्रेस में स्टाइलिश नजर आई Nikki Tamboli लेकिन यूजर्स ने ली चुटकी, कहा- ‘खुजली क्यों कर रही हो’

Nikki Tamboli: बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली वह नाम है जो फिलहाल खूब चर्चा में है। निक्की की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें काफी पसंद भी करते हैं। निक्की की एक खासियत यह है कि वह किसी भी स्टाइल को बखूबी कैरी करती हैं। वह स्टाइल स्टेटमेंट के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात देती हैं। इस बीच एक्ट्रेस को स्पॉट किया गया और उनका स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं निक्की व्हाइट को-आर्ड ड्रेस में नजर आ रही है लेकिन इस दौरान वह बार-बार अपनी ड्रेस को ठीक करती हुई दिख रही हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने कहा “खुजली क्यों कर रही हो।”

Exit mobile version