Isha Ambani Met Gala 2026  ही नहीं बल्कि ये 3 लुक भी लगा चुके हैं आग, फैशन के सामने हॉलीवुड-बॉलीवुड हसीनाएं भी फेल

Isha Ambani Met Gala 2026: न्यूयॉर्क में चल रहे मेट गाला इवेंट 2026 में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली ईशा अंबानी का खास लुक सुर्खियां बटोर रहा है। ईशा अंबानी पहले भी अपने इन 3 खास लुक से दुनिया का ध्यान खींच चुकी हैं।

Isha Ambani Met Gala 2026

Picture Credit: Google

Isha Ambani Met Gala 2026 : मेट गाला फैशन की दुनिया एक ऐसा मेला है, जिसमें पावरफुल लोग और सेलिब्रेटीज अपने लुक और डिजाइर्स कपड़ों से रेड कार्पेट पर आग लगाते हैं। ये हर साल मई के पहले सोमवार को शुरु होता है। इस मेगा इवेंट पर दुनिया की नजर रहती है। इस बार भी 4 मई की रात न्यूयॉर्क में ये लग्जरी इवेंट शुरु हुई। वैसे  यहां पर हॉलीवुड-बॉलावुड से लेकर दुनियाभर के पावरफुल सेलिब्रेटीज अपने डिजाइनर्स कपड़ों से आग लगा रहे थे। लेकिन सभी की नजर भारत के सबसे अमीर इंसान में गिने जाने वाले मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी पर अटक गई। उनके हाथ में आम हो या फिर उनकी मां नीता अंबानी की ज्वेलरी से बना ब्लाउज हो सबकुछ यूनिक था। ईशा अंबानी जब-जब मेट गाला में पहुंची है, तब-तब उन्होंने अपने लुक से आग लगाई है। आज हम आपको साल 2026 से लेकर साल 2023 में उनके द्वारा क्रिएट किए गए खास लुक के बारे में बताने जा रहे हैं।

Isha Ambani Met Gala 2026  का लुक क्यों है खास?

ईशा अंबानी ने मेट गाला 2026 में सोने के धागों से बनी साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी को रिलायंस रिटेल ने डिजाइन किया है। इसे बनाने में 50 से ज्यादा कारीगर लगे थे। उनकी इस साड़ी को मां के ज्वलेरी से बने ब्लाउज ने बेहद यूनिक लुक दिया। गौरव गुप्ता के द्वारा इसे तैयार किया गया था।

इसमें हीरे-पन्ने के साथ कई महंगे रत्न लगे थे। ईशा का लुक प्रिंसेस की तरह लग रहा था। जिसे सबसे अलग उनके मैंगो पर्स ने बनाया। इस पर्स को सुबोद गुप्ता ने बनाया था। उनके बालों में एक लंबी चमेली स्टाइल गजरा भी लोगों का खूब ध्यान खींच रहा था। इसके साथ ही गाले , हाथों और कमर में पहनी खास ज्वेलरी दुनयाभर की मीडिया का ध्यान खींच रही है। 34 साल की ईशा अंबानी के लुक की हर तरफ चर्चा है।

साल 2025 में ईशा अंबानी के इंडो-वेस्टर्न लुक ने लगाई थी आग

साल 2025 में भी ईशा अंबानी ने अनामिका खन्ना के द्वारा डिजाइन किया हुआ इंडो-वेस्टर्न वाइब देती ड्रेस पहनी थी।

Picture Credit: Google

उनका ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड से बना ये ड्रेस बेहद लग्जरी लग रहा था। सबसे ज्यादा उनके एम्ब्रायडरी वाले वेस्टकोट और स्ट्रक्चर्ड कॉलर वाली जैकेट ने ध्यान खीचा था। उनके गले में हैवी डायमंड नेकलेस उन्हें प्रिंसेस बना रहा था।

साल 2024 में ईशा अंबानी की फुलों से सजी साड़ी ने खींचा था ध्यान

साल 2024 में भी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ने रेड कार्पेट पर अपने फुलों से बने खास ड्रेस के साथ वॉक किया था।

Picture Credit: Google

ये एक फूलों से सजा साड़ी गाउन था। इसे अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने डिजाइन किया था। ये ड्रेस पूरी हैंडवर्क से बनी हुई थी। जिसमें ईशा दुनियाभर की बड़ी एक्ट्रेस को टक्कर दे रही थी।

साल 2023 में मुकेश अंबानी की लाडली ने पहनी थी सिल्क साड़ी

साल 2023 की मेट गाला इवेंट में ईशा अंबानी की ब्लैक सिल्क साड़ी लुक छा गया था। इस दौरान उनके हाथ में एक डॉल बैग था। जो कि, बेहद यूनिक था।

Picture Credit: Google

इस लुक को फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। ये एक क्रिस्टल से सजी साटन फैब्रिक साड़ी थी। इसमें ईशा अंबानी बहुत सुंदर लग रही थी।

ईशा अंबानी ने मेट गाला ने कब डेब्यू किया? 

भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने साल 2017 में मेट गाला में डेब्यू किया था। तब वो लगातार अपने लुक से दुनियाभर के लोगों का ध्यान खींच रही हैं। ईशा अंबानी ने साल 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी। दोनों के जुड़वा बच्चे हैं। वो एक बेटे और बेटी की मां हैं।

Exit mobile version