O’ Romeo: शाहिद कपूर तृप्ति डिमरी की माफिया लव स्टोरी को लेकर जुनून, विशाल भारद्वाज का चलेगा जादू

O' Romeo: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की ओ रोमियो को लेकर लोगों में एक गजब एक्साइटमेंट देखा जा रहा है लेकिन इस सबके बीच आइए जानते हैं आखिर क्यों गैंगस्टर ड्रामा सुर्खियों में है।

O’ Romeo:  13 फरवरी को खूनी लव स्टोरी ओ रोमियो रिलीज होने के लिए तैयार है जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की माफिया लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनने वाली शाहिद कपूर की इस फिल्म को लेकर एक गजब जुनून देखा जा रहा है। हसीन उस्तरा और अफ्सा की खून के समझौते पर आधारित यह कहानी काफी खास हो सकती है क्योंकि ट्रेलर को लोगों ने खूब प्यार दिया है। इस सबके बीच गैंगस्टर ड्रामा में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी की अहम भूमिका देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं ओ रोमियो क्यों खास होने वाली है।

हसीन और अफशा की खूनी समझौते की कहानी है माफिया क्वींस आफ मुंबई से प्रेरित

जहां तक बात करें ओ रोमियो फिल्म की तो हसीन उस्तरा और अफशा की खूनी समझौते की कहानी पर यह आधारित है। दरअसल हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई के अध्याय से प्रेरित ओ रोमियो की कहानी काफी दिलचस्प है।जहां शाहिद कपूर हसीन उस्तरा के किरदार में नजर आने वाले हैं। खतरनाक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे शाहिद के सामने तृप्ति डिमरी अफशा के किरदार में दिखाई देंगी। अफशा के पति महमूद की हत्या दाऊद इब्राहिम के द्वारा किया गया था जिसके बाद वह बदले की आग में है। वहीं दूसरी तरफ हसीन उस्तरा दाऊद इब्राहिम का विरोधी था। ऐसे में अपने पति की मौत के बदले में जल रही अफसा और हसीन की मुलाकात आखिर कहानी में क्या मोड़ लेगा यह देखने के लिए आपको फिल्म रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा।

O’ Romeo में शाहिद के अलावा नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी का दम

शाहिद कपूर के अलावा नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी ओ रोमियो में नजर आने वाले हैं जो खून, बदला और रोमांस के जबरदस्त एक्शन को और भी चार चांद लगाने के लिए तैयार है। जहां अविनाश तिवारी को गैंगस्टर और विलेन के तौर पर देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नाना पाटेकर की भी काफी इंटेंस भूमिका होने वाली है। वही इसमें विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी जैसे एक सितारे भी नजर आने वाले हैं।

शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की है चौथी फिल्म ओ रोमियो

ओ रोमियो से पहले शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज 3 और फिल्मों में काम कर चुके हैं और यह उनका चौथा कोलैबोरेशन है। 2009 में एक्शन थ्रिलर कमीने में शाहिद पहली दफा विशाल के लिए काम किया था और यह निश्चित तौर पर उनके करियर के लिए माइलस्टोन साबित हुई। इसके बाद 2014 में हैदर फिल्म ने भी उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। 2017 में एक वार्ड ड्रामा रंगून से विशाल और शाहिद का एक बार फिर कोलैबोरेशन देखा गया था अब चौथी फिल्म और रोमियो है।

 

 

Exit mobile version