Oscars 2026: व्हाइट कोर्सेट ड्रेस में निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया फैशन का जलवा, जानें किस कैटेगरी में किसकी रही बादशाहत

Oscars 2026: प्रियंका चोपड़ा ने प्रेजेंटेटर बनकर ऑस्कर में अपना जलवा दिखाया और वह सुर्खियों में है लेकिन इस सबके बीच लिए आइए हैं आखिर किस स्टार ने कहां बाजी मारी है। देखें पूरी लिस्ट।

Oscars 2026

Photo Credit- Google Oscars 2026

Oscars 2026: लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन किया गया था। नॉमिनेशन के दौरान भारत को भी खास उम्मीद थी क्योंकि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की होमबाउंड को नॉमिनेट किया गया था हालांकि बाद में फाइनल से पहले बाहर हो गया। बावजूद इसके सभी भारतीयों के लिए यह अवॉर्ड सेरिमनी काफी खास थी क्योंकि ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा का जलवा देखने को मिला। निश्चित तौर पर उनके फैंस एक झलक मात्र देखने के लिए बेचैन थे। ऐसे में ऑस्कर 2026 में अपने पति निक जोनस के साथ व्हाइट कोर्सेट ड्रेस में प्रियंका ने एंट्री की। आइए जानते हैं किस फिल्म और स्टार्स ने अपना जलवा दिखाया है।

प्रेजेंटेटर बनी प्रियंका चोपड़ा ने पति संग लूटी लाइमलाइट

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा की लुक की लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं जहां वह व्हाइट कोर्सेट स्ट्रैपलेस गाउन में ड्रेप्ड कमर डिटेलिंग के साथ थाई-हाई स्लिट रफल ड्रेस फेदर से इसे खूबसूरत टच देती नजर आई। प्रियंका ने अपने स्टाइलिश लुक को बुल्गारी ज्वेलरी से कंप्लीट करती दिखी। वहीं ब्लैक सूट बूट में निक जोनस काफी स्टाइलिश दिख रहे थे। कपल की एंट्री ने न सिर्फ इंडियन बल्कि ग्लोबली उनके फैंस को दीवाना बना दिया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका छाई हुई नजर आ रही है। उन्होंने जेवियर बार्डेम संग बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म अवॉर्ड प्रेजेंट किया।

Oscars 2026 में किसने दिखाया कहां जलवा

इस सबके बीच ऑस्कर 2026 में आइए जानते हैं आखिर किन स्टार्स और फिल्मों को स्पेशल जगह मिली है और उन्होंने जीत दर्ज कर इतिहास रचा है।

बेस्ट एक्टर – माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
बेस्ट एक्ट्रेस – जेसी बकले (हैमनेट)
बेस्ट फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – एमी मैडिगन (वेपन्स)
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म – सेंटीमेंटल वैल्यू
बेस्ट डायरेक्टर – पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले – सिनर्स (रयान कूगलर)
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले – वन बैटल आफ्टर अनदर (पॉल थॉमस एंडरसन)
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म – के-पॉप डेमन हंटर्स
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म – द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
बेस्ट एडिटिंग – वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट डॉक्यूमेंट्र फीचर फिल्म – मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग – गोल्डन (के-पॉप डेमन हंटर्स) (ईजेएई, मार्क सोननब्लिक, जूंग ग्यू क्वाक, यू द्वारा)
बेस्ट म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर) – सिनर्स
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – सिनर्स
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग – फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन – फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट साउंड – एफ1
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म – द सिंगर्स एंड टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म – ऑल द एम्प्टी रूम्स
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स – अवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन – फ्रैंकेंस्टाइन
बेस्ट कास्टिंग – वन बैटल आफ्टर अनदर

 

 

Exit mobile version