OTT Releases March 15 2024: पंकज त्रिपाठी की ‘मर्डर मुबारक’ से टेलर स्विफ्ट की ‘द एरास टूर तक, देखें टॉप वेब सीरीज और फिल्में

OTT Releases March 15 2024

OTT Releases March 15 2024

OTT Releases March 15 2024: 15 मार्च शुक्रवार के दिन कार्तिक आर्यन, दिशा पटानी और राशि खन्ना की फिल्म ‘योद्धा’ रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी लेकिन ओटीटी पर भी कई फ़िल्में और वेब सीरीज दस्तक देने के लिए तैयार है। आप इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं। इस लिस्ट में पंकज त्रिपाठी, सारा अली खान की फिल्म ‘मर्डर मुबारक‘ से लेकर ‘टेलर स्विफ्ट’ की फिल्म तक शामिल है। ऐसे में फैंस को ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है। आइए देखते हैं आखिर 15 मार्च 2024 को किन फिल्मों और वेब सीरीज का चलेगा जादू।

मर्डर मुबारक

15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही पंकज त्रिपाठी और सारा अली खान की यह फिल्म एक मल्टी स्टारर है जिसमें पंकज त्रिपाठी पुलिस वाले के किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह एक क्लब में होने वाली एक मर्डर की गुत्थी सुलझाएंगे।

ब्रह्मायुगम

‘ब्रह्मायुगम’ 15 फरवरी को सिनेमाघर में रिलीज हुई यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली है। यह फिल्म हॉरर थ्रिलर है जो 15 मार्च को दस्तक देगी।

कैरी ऑन जट्टा 3

‘कैरी ऑन जट्टा 3’ 15 मार्च को disney+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। यह एक पंजाबी कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में सोनम बाजवा, गिप्पी ग्रेवाल और कविता कौशिक जैसे सितारे नजर आए थे।

चिकन नगेट

कोरियन वेब सीरीज ‘चिकन नगेट’ भी 15 मार्च को स्ट्रीम होने वाली है या एक मिस्ट्री सीरीज है जो नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। कोरियन ड्रामा को पसंद करने वाले लोगों के लिए यह सीरीज काफी खास है।

लाल सलाम

https://www.youtube.com/watch?v=-lpb8tNFvYA&pp=ygUSbGFsIHNhbGFhbSB0cmFpbGVy

रजनीकांत के कैमियो वाली फिल्म ‘लाल सलाम’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। 15 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक स्पोर्ट्स ड्रामा है।

द एरास टूर

टेलर स्विफ्ट की ‘द एरास टूर’ भी disney+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। यह टूर भी टेलर स्विफ्ट के फैंस के लिए काफी खास है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version