Palak Muchhal: बॉलीवुड को कई नगमे दे चुकी सिंगर पलक मुच्छल को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीं हाल ही में सिंगर को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और मिली जानकारी के मुताबिक वह लंदन के लिए रवाना हुई है। बता दें कि लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में पलक लाइव परफॉर्मेंस देने वाली है और इस दौरान वह लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देंगी। सोशल मीडिया पर फिलहाल यह वीडियो काफी चर्चा में है। जहां तक लुक की बात करें तो वह ब्लैक जंपसूट को बेल्ट के साथ स्टाइल करते हुए जैकेट को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई। फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।
लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने लंदन रवाना हुई Palak Muchhal, वीडियो हुआ वायरल
