Pamela Chopra के अंतिम दर्शन के लिए साथ नजर आए विक्की और कैटरीना, यहां देखें वीडियो

Pamela Chopra Death: उदय चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा की मां के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है। इस दौरान अंतिम दर्शन करने के लिए विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी नजर आए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Pamela Chopra Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जब यह पता चला कि यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा इस दुनिया को अलविदा कह गयी। इस दौरान अंतिम दर्शन के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। सोशल मीडिया पर वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को स्पॉट किया गया है। यह कपल पामेला की अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्हाइट सूट में कैटरीना कैफ नजर आ रही हैं। इंडस्ट्री में यशराज फिल्म्स को किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

Exit mobile version