Paresh Rawal: धुरंधर 2 को लेकर न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी एक अलग ही खुमार देखने को मिल रहा है लेकिन इस सबके बीच परेश रावल क्यों विवादों में फंस चुके हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर नेगेटिव कमेंट को देखकर इसे बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने हेटर्स को जवाब देने की गलती कर दी जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर लोग ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर इस विवाद की शुरुआत किस तरह से हुई जो अब एक अलग मोड पर जा रही है।
आखिर कहां से हुई Paresh Rawal विवाद की शुरुआत
Your job as a stupid reporter is secured . Nobody wants it. https://t.co/eWzsGcywPw
— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 19, 2026
पहले भी धुरंधर की तारीफ जमकर करने में परेश रावल पीछे नहीं रहे थे। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर जब कुछ लोग आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज को बकवास फिल्म बता रहे हैं तो इसके लिए सपोर्ट में खड़े हुए परेश रावल ने हेटर्स को छिपकली की कटी हुई पूंछ बता गए इस सब की शुरुआत तब हुई जब धुरंधर 2 को लेकर एक आरजे ने मीम शेयर किया। यह परेश रावल को पसंद नहीं आया और उन्होंने लिखा, “एक बेवकूफ रिपोर्टर के तौर पर आपकी नौकरी पक्की है। कोई इसे नहीं चाहता।” एक्टर से गलती यह हो गई कि उन्होंने आरजे को रिपोर्टर कह दिया।
हेटर्स ने धुरंधर द रिवेंज को लेकर परेश रावल को कहा चापलूस
I care a fig of what YOU think of the film and prophecy about how will I be remembered etc etc !
Now don’t fret like a severed tail of a lizard !just wear your collar and go back to the cage ! https://t.co/nasSYgAv6K— Paresh Rawal (@SirPareshRawal) March 20, 2026
वहीं लेटेस्ट कंट्रोवर्सी की बात करें तो एक यूजर ने लिखा परेश रावल जी… मुझे धुरंधर 1 हल्के-फुल्के प्रोपेगैंडा के बावजूद पसंद आई थी। लेकिन आप जैसे एक्टर्स, जिन्हें मुझसे समेत लोगों से इतना प्यार मिला है, अब उन लोगों का मज़ाक उड़ा रहे हैं जो नोटबंदी के दौरान मरे थे, जिसे आदित्य धर की फिल्म मास्टरपीस कहता है। आप कितने बेचारे और दयनीय कैरेक्टर बन गए हैं। आपको एक महान एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि एक चापलूस के तौर पर याद किया जाएगा। बस आपकी यही विरासत रह जाएगी।
परेश रावल ने इस तरह की सबकी बोलती बंद
इसका जवाब देते हुए परेश रावल ने कहा, “मुझे इस बात की ज़रा भी परवाह नहीं है कि आप फिल्म के बारे में क्या सोचते हैं और मुझे कैसे याद किया जाएगा वगैरह वगैरह! अब छिपकली की कटी हुई पूंछ की तरह परेशान मत हो! बस अपना कॉलर पहनो और पिंजरे में वापस जाओ!”
बात करें परेश रावल की तो वह अक्षय कुमार के साथ भूत बंगला में दिखाई देने वाले हैं तो इसके अलावा वेलकम टू द जंगल में भी नजर आएंगे। वहीं दूसरी तरफ रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज 102 करोड़ की ओपनिंग को लेकर चर्चा में है।
