क्या शादी में मनीष मल्होत्रा का लहंगा पहनेंगी Parineeti Chopra? किलर स्माइल और ब्लश करती हुई आईं नजर

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को एक बार फिर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि परिणीति अलग लुक में नजर आ रही हैं।

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ समय से लगातार आप सांसद राघव चड्ढा संग शादी की खबरों की वजह से लाइमलाइट में हैं। इस बीच उन्हें एक बार फिर सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक क्रॉप इनर के ऊपर व्हाइट सूट में नजर आई और उन्होंने पर्स से इस लुक को रॉयल टच देती दिखी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि परिणिति कैमरे के लिए खूब पोज दे रही हैं और उनके चेरे पर किलर स्माइल बहुत कुछ बयां कर रही है। फिलहाल फैंस को इस बारे में आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Exit mobile version