Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री को इस मुकाम तक पहुंचाने में कुछ सितारों का बहुत बड़ा योगदान है और निश्चित तौर पर इस लिस्ट में पवन सिंह का नाम टॉप पर है जिनकी बदौलत इस इंडस्ट्री ने भी अपनी एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग बना ली है। हालांकि इस सब के बीच यह सच है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को अक्सर अश्लीलता के साथ जोड़ा जाता है जिस पर पवन सिंह मुखर होते हुए नजर आए। उनके पॉपुलर सॉन्ग लॉलीपॉप पर सवाल उठाने वाले लोगों को जिस अंदाज में उन्होंने जवाब दिया वह चर्चा में है। साहित्य आज तक में उन्होंने इस पर बेबाकी जाहिर की है।
लॉलीपॉप सॉन्ग को लेकर क्या बोले पवन सिंह
साहित्य आज तक के इस वीडियो में पवन सिंह यह कहते हुए नजर आते हैं कि “यह क्या है मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए छत पर सोया था बहनोई चोली के पीछे क्या है और तो और बेबी को… इस दौरान उठकर पवन सिंह इशारे करते हुए नजर आते हैं। भोजपुरी पावर स्टार कहते हैं कि “मेरे गाने का लाइन है तू लगावेलू जब लिपिस्टिक हिलेला आरा सारा डिस्ट्रिक्ट। जिला टॉप लागेलू कमरिया करे लॉलीपॉप लागेलू यह तो है। अच्छाई बुराई किस इंडस्ट्री में नहीं है पर मैंने शायद नहीं देखा कि कहीं किसी पर सवाल उठाए जा रहा हो कि यह है वह है।”
भोजपुरी में अश्लीलता के सवाल से थके पवन सिंह
पवन सिंह इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा, “भोजपुरी के लिए एक पवन सिंह किसी भी मंच पर बैठता है तो यह सवाल जरूर आता है कि भोजपुरी में अश्लीलता है। मैं यह बताना चाहता हूं कि यह क्या है मुन्नी बदनाम हुई डार्लिंग तेरे लिए, छत पर सोया था बहनोई, चोली के पीछे…. देखा जाए तो अच्छाई बुराई हर इंडस्ट्री में है सवाल कहीं नहीं होता है मैंने देखा भी नहीं है। शायद यह भोजपुरी में जो उठता है ना और बार-बार एक ही सवाल हर मंच पर तो आदमी कितनी बार जवाब देगा।”
लगातार फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं Pawan Singh
वहीं पवन सिंह के इस बयान पर उनके फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। एक बार फिर टीआरपी किंग कहकर उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि पवन सिंह पिछले लंबे समय से अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ तलाक को लेकर विवादों में बने हुए हैं जहां उनकी पत्नी ने 10 करोड़ मेंटेनेंस की मांग की है।
