Peddi Trailer: बीस्ट मोड में नजर आए रामचरण की हुई कोहली से तुलना! जाह्नवी कपूर की खूबसूरती के साथ जानें क्या है खासियत

Peddi Trailer: रामचरण और जाह्नवी कपूर की पेड्डी के ट्रेलर को देखने के बाद आप एक्साइटेड होने वाले हैं क्योंकि तुलना विराट कोहली से की जा रही है। आखिर कुश्ती के मैदान में क्या धमाका करते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Peddi Trailer

Photo Credit- Google Peddi Trailer

Peddi Trailer: जाह्नवी कपूर और रामचरण की फिल्म पेड्डी का इंतजार कर रहे लोग एक्साइटेड हैं जो 4 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस सबके बीच 18 मई को फिल्म के ट्रेलर को लेकर लोगों की बेताबी है लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर रिलीज से पहले इसे लेकर सोशल मीडिया पर जारी किए गए रिव्यू में ट्रेलर को लेकर क्या कहा गया है। आखिर क्या होने वाला है इसमें खास जहां बीस्ट मोड में रामचरण नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही पेड्डी ट्रेलर देखने वाले प्रोड्यूसर नागा वामसी ने रामचरण की तुलना विराट कोहली से कर दी है। इसके रिव्यू में क्या कहा।

क्या है रामचरण की Peddi Trailer की खासियत

नागा वामसी ने कहा कि “अभी पेड्डी ट्रेलर देखा… यह तो कमाल का है। कोहली को क्रिकेट खेलते हुए तो हर किसी ने देखा ही है, है ना? ज़रा सोचिए कि अगर वही कोहली कुश्ती लड़ने लगें, तो कैसा लगेगा—बस ठीक वैसा ही अनुभव यह भी देता है! मेगा पावरस्टार राम चरण गरू एकदम बीस्ट मोड में! जाह्नवी कपूर बहुत खूबसूरत लग रही हैं और आखिर में क्रॉसओवर शॉट का इंतज़ार करें…प्योर मास सिनेमा।”.

पेड्डी ट्रेलर को लेकर क्या कह रहे हैं लोग

पेड्डी ट्रेलर रिलीज से पहले इसका रिव्यु सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। रामचरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म को लेकर फैंस यह आशा करते हैं कि यह ब्लॉकबस्टर हो सके तो वहीं एक यूजर ने कह जितने लोगों ने इस ट्रेलर को देख लिया है वह बेताब है। वहीं कुछ लोग इसकी रिलीज में देरी को लेकर मेकर्स पर भड़के हुए नजर आ रहे हैं। पहलवान के किरदार में रामचरण पेड्डी में नजर आने वाले हैं। आखिर वह कुश्ती के मैदान में क्या बवाल मचाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

यह सच कि पेड्डी ट्रेलर अभी रिलीज नहीं हुआ है लेकिन इसे लेकर लोगों में एक जबरदस्त एक्साइटमेंट है। पहले से ही लोग 4 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर मान बैठे हैं।

 

 

Exit mobile version