Pooja Hegde: हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाली पूजा हेगड़े को उनके लुक्स की वजह से काफी सराहना मिलती है। फिल्म भले ही लोगों के बीच जादू ना चला सकी हो लेकिन पूजा अपने लुक से लाइमलाइट बटोरने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें पूजा ट्रेंडी जिम वियर में स्पॉट हुई है। इस जिम लुक को देख फैंस पूजा की लगातार तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह नई मलाइका अरोड़ा है। वीडियो को देख यह साफ जाहिर है कि पूजा का यह अंदाज काफी अलग और खास है।
जिम वियर में Pooja Hegde ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, लोग कर रहे हैं मलाइका से कम्पेयर
