मशहूर फैशन डिजाइनर के घर पहुंची Pooja Hegde और Nushrratt Bharuccha, सिजलिंग लुक से लूटी लाइमलाइट

Pooja Hegde Nushrratt Bharuccha: मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर सितारों का जमावड़ा आए दिन देखने को मिलता है। इस बीच एक वीडियो चर्चा में है जिसमें उनके घर के बाहर पूजा हेगड़े से लेकर नुसरत भरुचा को स्पॉट किया गया। वीडियो में हसीनाएं ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आई।

Pooja Hegde Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड के सेलेब्स के पसंदीदा डिजाइनर की बात करें तो इस लिस्ट में मनीष मल्होत्रा का नाम टॉप पर है। आए दिन उनके घर के बाहर कई सेलेब्रिटीज को स्पॉट किया जाता है। इस बीच उनके घर के बाहर नुसरत भरुचा, पूजा हेगड़े और सोफी चौधरी को स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ये हसीनाएं ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। पूजा हेगड़े से लेकर नुसरत तक ने ग्लैमरस अंदाज से तबाही मचा दी है। वीडियो में हसीनाएं कैमरे के लिए पोज देती हुई नजर आई है।

Exit mobile version