Poonam Dhillon: 64 साल की लीजेंडरी एक्ट्रेस के फैंस को तगड़ा झटका लगा जब यह खबर सामने आई कि उन्हें डेंगू हो गया और उसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। हालांकि फैंस को राहत की सांस आई जब यह कहा जा रहा है कि पूनम ढिल्लो फिलहाल रिकवरी मोड पर है। डॉक्टर ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा में है जब मानसून के प्रकोप की बीच H1N1 यानी स्वाइन फ्लू का खतरा देश के अलग-अलग शहरों में देखा जा रहा है। क्या आपको पता है कि डेंगू से या कितना अलग है और दोनों के बीच क्या समानताएं है।
Poonam Dhillon की कैसी है तबियत
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पूनम ढिल्लो के हेल्थ की मॉनिटरिंग लगातार डॉक्टर की तरफ से की जा रही है। उन्हें प्रॉपर हाइड्रेशन बेड रेस्ट और प्लेटलेट काउंट पर रखा गया है ताकि कोई भी परेशानी ना बढ़ सके। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पूनम ढिल्लो की तबीयत में सुधार भी देखा जा रहा है।
क्यों डेंगू और फ्लू की है एक कैटेगरी
वहीं पूनम ढिल्लो से हटकर अगर फ्लू की बात करें तो दिल्ली जैसे शहरों में इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं और ऐसे में डॉक्टर अलर्ट रहने के लिए कह रहे हैं। डेंगू की तरह ही इसके शुरुआती लक्षण होते हैं तो ऐसे में लोगों को अक्सर कंफ्यूजन हो जाता है।
H1N1 और डेंगू के बीच लक्षणों में समानता
अचानक तेज़ बुखार आना है एक जैसा लक्षण
दोनों ही बीमारियों में मरीज़ को अचानक बहुत तेज़ बुखार (हाई फीवर) आता है। ऐसे मैं डॉक्टर से टेस्ट के जरिए पता लगाया जा सकता है।
तेज सिर में दर्द को ना करें इग्नोर
सिर में लगातार अगर दर्द रह रहा है तो यह डेंगू और H1N1 फ्लू के लक्षण हो सकते हैं।
शरीर में दर्द की समस्या को ना समझें आम
डेंगू और फ्लू में मांसपेशियों में जकड़न और दर्द की समस्या बनी रहती है और इसे नॉर्मल समझने की गलती ना करे। बिना कुछ किए अगर आप थक जा रहे हैं तो सावधान हो जाए।
चक्कर और कमजोरी है खतरनाक
शरीर में पानी की कमी और वायरस के असर से सुस्त और चक्कर आना दोनों बीमारियों में आम लक्षण है।
घबराहट और जी मिचलाना भी है रिस्की
अगर आपको मतली और उल्टी जैसी समस्याएं हो रही है तो सावधान हो जाए। खाना न पचना या उल्टी जैसा लगना फ्लू और डेंगू दोनों के ही शुरुआती लक्षण है।
कैसे पहचाने डेंगू के लक्षण
वहीं अगर दोनों के बीच अंतर की बात करें तो विशेषज्ञों के मुताबिक H1N1 फ्लू में गला और सांस में तकलीफ होती है। दर्द नाक बहना या सांस फूलने की समस्या होती है लेकिन डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं और जोड़ों में दर्द बना रहता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
