Prahaar Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ को अभी हालहि में 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया गया था। ये फिल्म भारत में 16/11 का आतंकी हमले करने वाले पाकिस्तानी आतंकी कसाब को फांसी तक पहुंचाने वाले फेमस वकील उज्जल निकम की कहानी पर आधरित है। इस बॉलीवुड मूवी के ट्रेलर में राजकुमार राव और जयदीप अहलावत के बीच हुई तीखी कोर्ट रुम बहस को खूब पसंद किया गया था। लेकिन रिलीज के बाद से ही फिल्म भयंकर दर्शकों का अकाल झेल रही है। मेकर्स के लिए बजट निकालना भी मुश्किल होता जा रहा है।
Prahaar Box Office Collection Day 5 कितना हुआ?
‘प्रहार’ फिल्म ने रिलीज के 5वें दिन 3.3 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 3294 शोज से हुई है। भारत में प्रहार ने टोटल 17.21 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 2.3 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 19.51 करोड़ रुपए हो चुका है। मूवी का बजट 35 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से रियल केस पर आधारित फिल्म अपना बजट निकालने के लिए जूझ रही है, उससे मेकर्स के सामने बजट निकालने की बड़ी चुनौती खड़ी हो चुकी है।फिल्म का डायरेक्शन अविनाश अरुण ने किया है। मूवी में जयदीप अहलावत, राजकुमार राव और वामिका गब्बी जैसे बड़े एक्टर हैं। बॉक्स ऑफिस केलक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
राजकुमार राव की ‘प्रहार’फिल्म के गिरते कलेक्शन के सबसे बड़े कारण
राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’के गिरते कलेक्शन का सबसे बड़ा कारण रजनीकांत की ‘जेलर 2’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और अजय देवन की ‘दृश्यम 3’ को माना जा रहा है। क्योंकि इन तीनों बड़ी फिल्मों ने थिएटर और शोज को घेरा हुआ है। जिसके कारण राजकुमार राव की प्रहार मूवी को कम शोज मिले हैं। इसका असर कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। इसके साथ ही मूवी के रिव्यू भी मिले-जुले थे। जिसके कारण लोग इसे देखने से बच रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस संवेदनशील और सीरियस टॉपिक पर आधारित मूवी को देखने से बच रहे हैं।
