प्रेग्नेंट Samantha Ruth Prabhu की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई आग, जानें ‘मा इंति बंगारम’ मूवी में क्या है खास?

Samantha Ruth Prabhu : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। इस बीच उनकी मूवी 'मा इंति बंगारम' बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचा रही है।

Samantha Ruth Prabhu

Picture Credit: Google

 Samantha Ruth Prabhu : साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु 39 की उम्र में मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने पहली शादी साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता नागा चैतन्य सेे की थी लेकिन साल 2021 मं सिर्फ चार साल में ये शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने 1 दिसंबर 2025 को फिल्म निर्देशक राज निदिमोरू से दूसरी शादी की है। मैरिज के 6 महीने के अंदर ही वो मां बनने जा रही है। इसकी जानकारी उन्होंने हैदराबाद में अपनी हालिया फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ की सक्सेस इवेंट में दी है। उनका कहना है कि, वो बच्चे के लिए मूवी से ब्रेक ले रही हैं, डिलीवरी के बाद वो दोबारा से काम पर वापस लौटेंगी।  सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ अभी हालहि में 19 जून को रिलीज हुई थी। एक हफ्ते में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाई हुई है।

 Samantha Ruth Prabhu  की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ ने बॉक्स ऑफिस पर की जबरदस्त कमाई

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मा इंटी बंगारम’ को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। ये एक्शन फैमिली ड्रामा फिल्म है। जिसमें एक हत्यारी लड़की अपने ससुराल के लोगों को गुंडों से बचाती दिखी है। मूवी में सामांथा ने बहुत अच्छी एक्टिंग की है। इस एक्शन मूवी के डायरेक्टर बी. वी. नंदिनी रेड्डी हैं। इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले को खुद सामंथा के पति राज निदिमोरू ने लिखा है। फिल्म का बजट 30 करोड़ के आस-पास है। ये मूवी रिलीज के 7 दिनों में टोटल कमाई 59.53 करोड़ कमा चुकी है। इस साउथ फिल्म ने बजट से दुगना कलेक्शन कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर  ‘मा इंटी बंगारम’  फिल्म का जादू देखने को मिल रहा है।

सामंथा रुख प्रभु कौन हैं?

सामंथा रुख प्रभु तेलुगु और तमिल सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2010 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।उनके करियर की हिट फिल्में ‘ईगा’, ‘रंगस्थलम’, ‘महानटी’, ‘मर्सल’, ‘ओ बेबी’ और ‘पुष्पा: द राइज’ हैं। एक्ट्रेस का “ऊ अंतावा” गाना बहुत हिट हुआ था। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ से मिली है। एक्ट्रेस की नेटवर्थ 120 करोड़ के आस-पास है। सामंथा ने अभी तक बॉलीवुड में कोई लीड रोल नहीं किया है।

Exit mobile version