Preity Zinta: गूगल पर क्यों केस ठोकने पर मजबूर हुई ‘बंटवारा 1947’ एक्ट्रेस? जानें असली कारण

Preity Zinta: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिति जिंटा बहुत जल्द 'बंटवारा 1947' फिल्म में नजर आने वाली हैं। लेकिन इससे पहले ही वो विवादों में घिर गई हैं। दरअसल, वो गूगल और मेटा पर केस करने जा रही हैं। इसके पीछे बेहद गंभीर कारण बताया जा रहा है।

Preity Zinta

Picture Credit: Google

Preity Zinta:  लंबे समय के बाद प्रिति जिंटा फिल्मों में वापस कर रही हैं। वो आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही मूवी ‘बंटवारा 1947’  में नजर आएंगी। इसमें के साथ सनी देओल और अन्य बड़े कलाकार हैं। ये फिल्म 14 अगस्त  2026 को रिलीज हो रही है। लेकिन इससे पहले ही प्रिति जिंटा विवादों में घिर गई हैं। दरअसल,उन्होंने गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी मेटा पर केस करने का मन बना लिया है। गूगल से एक्ट्रेस काफी नाराज है। इसीलिए उन्होंने बोम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सर्च इंजन गूगल पर उनकी छवि खराब करने के आरोप लगाए हैं।

Preity Zinta   ‘गूगल’ और ‘मेटा’ से क्यों हुई खफा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा ने  गूगल और मेटा पर एआई डीपफेक सामग्री के जरिए उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में वो इसकी मंजबूरी अपने वकील को दे चुकी हैं। 51 साल की एक्ट्रेस का आरोप है कि, कई सोशल साइट पर उनके डीपफेक वीडियो और मीम्स पोस्ट किए गए हैं। ये सभी एआई से बने हुए नकली हैं। जिसके कारण उनकी छवि खराब हुई है। उनकी अनुमति के बिना उनके नाम और पहचान पर फर्जी एआई चैटबॉट बनाए गए हैं जो कि, ठीक नहीं हैं। क्योंकि उनके एआई फोटो और वीडियो बनाने के लिए परमिशन नहीं ली गई है। इसीलिए ये सीधे-सीधे पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है। उन्होंने इसे कॉपीराइट एक्ट, 1957 की धारा 62 के तहत गलत बताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि, इन सभी चीजों से उनकी प्रोफेशनल लाइफ को भ्रमित तरीके से दिखाया गया है। इस नकली कंटेन्ट को फैलाने में मदद गूगल और मेटा की मदद से की गई है। इसीलिए वो इन सभी सामाग्री को हटवाना चाहती हैं। वहीं, जस्टिस अभय आहूजा ने उनकी पिटिशन को मंजूर कर लिया है।

प्रिति जिंटा की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ क्यों है खास?

प्रिति जिंटा की मूवी ‘बंटवारा 1947’ को 14 अगस्त 2026 को रिलीज किया जा रहा है। इसे स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले थिएटर्स में उतारा जा रहा है। इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी हैं। ये फिल्म 1947 में भारत-पाकिस्तान के विभाजन की एक बेहद दिलचस्प घटना पर आधारित हैं। इसमें मुख्य रुप से सनी देओल, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े कलाकार हैं।  प्रीति जिंटा इस फिल्म के जरिए करीब 8 सालों के बाद सिनेमा में वापसी कर रही हैं।

Exit mobile version